चैंपियन बार्सिलोना को कोपा डेले रे के अंतिम-16 के पहले चरण में शुक्रवार को लेवंटे के हाथों 1-2 से सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा। लेवंटे ने पहले हाफ में 14 मिनट के भीतर दो गोल कर बार्सिलोना की हार तय कर दी।
लेवंटे की ओर से एरिक काबाको (चौथे मिनट) और बोरजा मेयरल (18वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। बार्सिलोना के लिए एकमात्र गोल खेल के 85वें मिनट में फिलिप कोटिन्हो ने दागा। इस जीत के साथ लेवंटे ने एक हफ्ते पहले लीग चरण में बार्सिलोना से मिली 0-5 की हार का हिसाब भी बराबर कर लिया। उस मैच में लियोनल मेसी ने हैट्रिक लगाई थी।