फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

La Liga: रियल मैड्रिड ने सोसिदाद की दी मात, बार्सिलोना को रियल बेटिस से मिली शिकस्त

Sun, 05 Dec 2021 09:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड

सार

जावी हर्नान्डीज के कोच बनने के बाद बार्सिलोना की यह पहली हार है। बार्सिलोना 23 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है।
विज्ञापन
रियल मैड्रिड - फोटो : ट्विटर @realmadrid
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियल मैड्रिड ने दस मिनट में दो गोल दागे जिससे करीम बेंजेमा के चोटिल होने के बावजूद उसने ला लिगा में रियल सोसिदाद को 2-0 से पराजित कर शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। 
विज्ञापन


पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद रियल के लिए विनिसियस जूनियर (47वें मिनट) और लुका जोविच (57वें मिनट) ने गोल कर जीत दिलाई।  रियल मैड्रिड की यह सभी मुकाबलों में लगातार आठवीं जीत है। 

रियल के 16 मैचों में 12 जीत से 39 अंक हो गए हैं जो दूसरे स्थान पर चल रहे सेविला (31) से आठ अधिक हैं। सेविला ने विल्लारियल को 1-0 से हराया। बार्सिलोना को घर में रियल बेटिस के हाथों 0-1 से हार मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जावी हर्नान्डीज के कोच बनने के बाद बार्सिलोना की यह पहली हार है। बार्सिलोना 23 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें