फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्टार फुटबॉलर राकिटिच ने मैच के बाद फैंस को खास अंदाज में दिया धन्यवाद, स्टेडियम में सबके सामने किया ये काम

Tue, 05 Apr 2022 01:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ला लीगा के एक मैच में बार्सिलोना ने सेविला को 1-0 से हरा दिया। कैंप नोऊ में खेले गए मैच में 19 वर्षीय स्पेनिश मिडफील्डर पेड्री ने शानदार प्रदर्शन किया और 72वें मिनट में गोल कर टीम को अजेय बढ़त दिला दी। मैच के बाद सेविला के खिलाड़ी इवान राकीटिच ने एक खास वजह से खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
इवान राकिटिच - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ला लीगा के एक मैच में बार्सिलोना ने सेविला को 1-0 से हरा दिया। कैंप नोऊ में खेले गए मैच में 19 वर्षीय स्पेनिश मिडफील्डर पेड्री ने शानदार प्रदर्शन किया और 72वें मिनट में गोल कर टीम को अजेय बढ़त दिला दी। पेड्री ने अपने खेल की बदौलत सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि मैच के बाद सेविला के खिलाड़ी इवान राकीटिच ने एक खास वजह से खूब वाहवाही लूटी।

विज्ञापन


क्रोएशियाई फुटबॉलर राकीटिच 2020 तक बार्सिलोना का हिस्सा थे और इसके बाद मौजूदा टीम सेविला में आ गए। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद अपनी सेविला की किट वहां मौजूद बार्सिलोना के फैंस को दे दी और उन्हें उनका सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा। 
 

राकीटिच ने सबसे पहले अपनी टी-शर्ट उतारी और एक प्रशंसक को दी, इसके बाद उन्होंने अपनी पैंट भी निकाल दी और दूसरे प्रशंसक को दे दी। वह इसके बाद फिर अंडरवीयर में ही स्टैंड्स में गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें