फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला लीगाः मेसी ने बार्सिलोना को हार से बचाया

Sun, 03 Feb 2019 11:07 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लियोनेल मेसी - फोटो : file photo
विज्ञापन

कप्तान लियोनल मेसी के दम पर बार्सिलोना ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ला लीगा में वेलेंलिया को 2-2 से बराबरी पर रोककर अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है। वेलेंसिया ने आठ मिनट के भीतर दो गोल दागकर गत चैंपियन को पूरी तरह से दबाव में ला दिया था।

विज्ञापन


हालांकि मेसी ने जल्द ही पहला गोल कर टीम का दबाव कम किया। वेलेंसिया की ओर से केविन गेमिरो (24वें मिनट) और डेनियल परेजो (32वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। बार्सिलोना के लिए दोनों गोल मेसी ने (39वें और 64वें मिनट) दागे। इस ड्रॉ से बार्सिलोना 50 अंक हो गए हैं जो दूसरे स्थान पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड (44) से छह अधिक हैं। 

-09 लगातार मैचों से मेसी दागते आ रहे हैं गोल 
-05 वां ड्रॉ खेला इस सत्र में बार्सिलोना ने 22 मैचों में। इस दौरान टीम ने 15 जीते और सिर्फ दो हारे हैं 
-08 पिछले मैचों से लगातार जीत दर्ज करता आ रहा था बार्सिलोना
-29 (21 ला लीगा, 6 चैंपियंस लीग, 2 कोपा डेल रे) गोल अब तक सभी मुकाबले में कर चुके हैं मेसी 

विज्ञापन

रोनाल्डो का डबल पर पर्मा ने जुवेंटस को बराबरी पर रोका

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो शानदार गोल से 3-1 की बढ़त बनाने के बावजूद पर्मा ने चैंपियन जुवेंटस को सिरी ए में 3-3 की बराबरी पर रोककर अंक बांटने के लिए मजबूर कर दिया। जर्विनो (74वें, 90+3वें मिनट) ने दूसरे हाफ में 19 मिनट में दो गोल कर पर्मा को बराबरी दिलाई। पर्मा के लिए एक गोल एंटोनिनो बारिला (64वें मिनट) ने किया। जुवेंटस की ओर से रोनाल्डो (33वें व 66वें मिनट) और डेनियल रूगानी (62वें मिनट) ने गोल किए। रोनाल्डो सिरी ए में अब तक 17 गोल कर चुके हैं।

-03 तीसरा ड्रॉ है यह जुवेंटस का इस सत्र का इस लीग के 22 मैचों में। उसने रिकॉर्ड 19 जीते हैं 
-19 गोल रोनाल्डो सभी मुकाबलों में अब तक कर चुके हैं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें