अटलांटा ने चार बार के लगातार चैंपियन जुवेंटस को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से मात देकर कोपा इटालिया के अंतिम चार में जगह बना ली। डुवन जपाटा के दो गोल से अटलांटा ने जुवेंटस की लगातार पांचवां खिताब जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जपाटा ने 39वें और 86वें मिनट में, जबकि टिमोथी कैस्टेगन ने 37वें मिनट में गोल किए। एक अन्य मैच में फेडरिको की हैट्रिक से फिओरेंटीना ने रोमा को 7-1 से करारी शिकस्त दी। अब उसका सामना अंतिम चार में अटलांटा से होगा।