फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल मैड्रिड ने चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंचकर बनाया खास रिकॉर्ड

Thu, 03 May 2018 02:01 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रियल मैड्रिड - फोटो : daily mail
विज्ञापन

पिछली बार अंतिम क्षणों में मिली पेनल्टी और इस बार बायर्न म्यूनिख के गोलकीपर की गलती से रियल मैड्रिड लगातार तीसरी बार चैंपियंस लीग के फाइनल का टिकट कटाने में सफल रहा। 

विज्ञापन


सेमीफाइनल का दूसरा चरण 2-2 से ड्रॉ रहा। पर जिनेदिन जिदान की टीम 4-3 की जीत के साथ खिताबी हैट्रिक के करीब पहुंच गई। रियल के लिए दोनों गोल करीम बेजेंमा ने दागे। 

दूसरी बार गोल नहीं कर पाए रोनाल्डो

लीग के इस सत्र में यह लगातार दूसरा मौका है जब रियल मैड्रिड के स्टार फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पैरों का जादू नहीं चला। पहले चरण में भी रोनाल्डो गोल नहीं कर पाए थे।  
विज्ञापन


बेजेंमा बने हीरो

रियल को फाइनल में पहुंचाने में करीम बेजेंमा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 11वें और 46वें मिनट में दो गोल किए। उनका दूसरा गोल बायर्न म्यूनिख के गोलकीपर सविन उचे की गलती से आया, जोकि उनके हाथ से टकराने के बाद जाल में चला गया। 

इससे पहले बायर्न म्यूनिख ने खेल के तीसरे मिनट में ही जोशूआ किमिच के गोल से बढ़त बना ली थी। जेम्स रोड्रिगेज ने 63वें मिनट में गोल कर म्यूनिख को बराबरी दिलाई। फाइनल में अब रियल का सामना लिवरपूल और रोमा के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से 26 मई को होगा।   
विज्ञापन


नंबर गेम

-250वां मैच रियल ने चैंपियंस लीग का खेला। वह जुवेंटस (1996-98) के बाद लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई  

-16वीं बार रियल मैड्रिड यूरोपियन कप/चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंची जोकि एक रिकॉर्ड है 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें