फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद सालाह बने 2017-18 सीजन के लिए फुटबॉलर ऑफ द ईयर, लिवरपूल के हैं स्टार फॉरवर्ड

Wed, 02 May 2018 02:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फुटबॉल राइटर्स एसोसिएशन (FWA) ने 2017-18 सीजन के लिए इंग्लिश प्रीमियर लीग के क्लब लिवरपूल के फॉरवर्ड मोहम्मद सालाह को फुटबॉल ऑफ द ईयर घोषित किया है। इजिप्ट के लिए खेलने वाले सालाह को पिछली गर्मियों में लिवरपूल ने इटली के क्लब एएस रोमा से खरीदा था।  अफ्रीकी मूल के सालाह यह पुरस्कार पाने वाले पहले अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं। लिवरपूल क्लब के लिए अपने पहले ही सीजन में सालाह ने 48 मैचों में 43 गोल कर इस अवॉर्ड को अपने नाम किया।
विज्ञापन


एफडब्ल्यूए के 400 सदस्यों के बीच कराई गई वोटिंग में 25 साल के सालाह पहले तो मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर केविन डी ब्रुइन दूसरे नंबर पर रहे। सालाह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत लिवरपूल क्लब 13 साल के बाद यूएफा चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंचने की दहलीज पर खड़ा है। बुधवार रात चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल का दूसरा लेग लिवरपूल और एएस रोमा के बीच खेला जाएगा। पहले लेग का मैच लिवरपूल ने 5-2 से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें