फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार से त्रस्त फुटबॉल कोच ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंटेपीलर फुटबॉल क्लब के कोच ने अपनी टीम की लगातार हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


फ्रेंच लीग वन में मोंटेपीलर क्लब के संघर्ष करने और रेलीगेशन जोन में चले जाने से नाराज कोच जीन फर्नांडीज ने अपना पद छोड़ दिया है। फर्नांडीज का यह इस्तीफा उस समय आया है जब मोंटेपीलर अपने ही घर में लोरीएंट से 0-2 से मुकाबला हार गया।

मोंटेपीलर 20 टीमों की अंक तालिका में नीचे से चौथे पायदान पर है।

59 साल के इस पूर्व नैंसी कोच ने सत्र की शुरुआत में मोंटेपीलर की कोचिंग का कार्यभार संभाला था लेकिन टीम उनकी कोचिंग में 16 में से महज दो मैच ही जीत सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब के अध्यक्ष लुइस निकोलीन ने अपनी टीम मोंटेपीलर के पिछले शुक्रवार को मार्सिले से 0-2 से हार के बाद कोच की आलोचना की थी और उनकी नियुक्ति को अपनी चूक कहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें