फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान 16 साल बाद ग्रुप चरण में अजेय रहते हुए अगले दौर में पहुंचना चाहेगा

Thu, 28 Jun 2018 12:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जापान फुटबॉल टीम
विज्ञापन

जापान की टीम गुरुवार को जब अपने आखिरी ग्रुप मैच में पोलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य बड़ी जीत के साथ न सिर्फ नॉकआउट का टिकट कटाने की होगी बल्कि अपने ग्रुप एच में शीर्ष पर रहने का भी होगा। 

विज्ञापन


कोलंबिया को 2-1 से शिकस्त देकर जीत के साथ आगाज करने वाली जापानी टीम ने दूसरे मैच में सेनेगल से 2-2 से ड्रॉ खेला था। अब जापान की निगाह 16 साल बाद ग्रुप चरण में अजेय रहने पर भी है। इससे पहले वह 2002 में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ अजेय रहते हुए अंतिम-16 में पहुंची थी। अगले दौर में पहुंचने के लिए जापान को सिर्फ ड्रॉ की ही जरूरत है। उसका दारोमदार एक बार फिर स्टार खिलाड़ी केसुक होंडा पर होगा जो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। 

जीत से विदा चाहेगा पोलैंड : पहले ही विश्व कप से बाहर हो चुकी पोलैंड की टीम बड़ा उलटफेर कर जीत के साथ विदा होना चाहेगा। पिछले 80 वर्षों में कभी भी विश्व कप में ऐसा नहीं हुआ जब उसने ग्रुप चरण में एक भी मैच नहीं जीता हो। सिर्फ के 1938 के उसके पदार्पण टूर्नामेंट में ही ऐसा हुआ था जब वह बिना कोई मैच जीते बाहर हो गई थी। 12 साल बाद विश्व कप में खेल रही पोलैंड की टीम ने पिछले दोनों विश्व कप (2002, 2006) में अपना अंतिम मुकाबला जीता है।
विज्ञापन


इतिहास बदलने पर जापान की नजर : जापान पिछले चार मैचों से यूरोपियन प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ गोल नहीं कर पाया है। इस बार वह यह मिथक तोड़कर जीत दर्ज करने को बेताब होगा। उसने इस दौरान दो गोल रहित ड्रॉ और दो मैच हारे। आखिरी जीत 2010 में डेनमार्क के खिलाफ 3-1 से दर्ज की थी।    

पोलैंड बाहर होने वाली पहली यूरोपियन टीम : पोलैंड इस विश्व कप से बाहर होने वाली पहली यूरोपियन टीम है। यह लगातार तीसरा मौका है जब वह (2002, 2006, 2018) ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ी। यही नहीं पिछली बार पोलैंड का इस वैश्विक टूर्नामेंट के एशियाई टीम से सामना 2002 में दक्षिण कोरिया से हुआ था जहां उसे 2-0 से मात मिली थी।  

:: नंबर गेम ::: 

-02 मैच दोनों के बीच खेले गए हैं जिनमें जापान ने पोलैंड को शिकस्त दी है । विश्व में यह दोनों की पहली भिड़ंत होगी

-03 विश्व कप में (2010, 14, 18) लगातार गोल दागने वाले केसुक होंडा पहले जापानी खिलाड़ी हैं। टीम के विश्व के पिछले दस गोल में से सात में होंडा शामिल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने चार किए और तीन में मदद की।

विज्ञापन

सेनेगल व कोलंबिया में नॉकआउट की जंग

जापान बनाम सेनेगल
सेनेगल और कोलंबिया के बीच बृहस्पतिवार को नॉकआउट के लिए कांटे की टक्कर होगी। कोलंबिया पहले मैच में जापान से 1-2 से हार गया था लेकिन दूसरे मैच में उसने पोलैंड को 3-0 से हराकर शानदार वापसी की। उसे अगर नॉकआउट में जगह बनानी है तो सेनेगल पर हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

कोलंबिया के अभी तीन अंक हैं, जबकि जापान और सेनेगल चार -चार अंक के साथ पहले दो स्थान पर हैं। सेनेगल ने पहले मैच में पोलैंड को 2-1 से हराया, जबकि जापान को 2-2 से बराबरी पर रोका। वह अगर कोलंबिया को बराबरी पर रोक देता है तो तब भी अगले दौर में पहुंच जाएगा। 

आसान नहीं सेनेगल की राह : सेनेगल के लिए  हालांकि कोलंबिया को रोकना आसान नहीं होगा। अगर उसे वास्तव में नॉकआउट में जगह सुनिश्चित करनी है तो उसके रक्षकों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। सादियो माने को भी अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।

सेनेगल 2002 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था और तब उसके कप्तान अलिओयु सिसे थे जो अब टीम के कोच हैं पर वह खिलाड़ियों के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं। उनकी चिंता अपनी रक्षापंक्ति को लेकर है जिसने जापान के खिलाफ दो बार बढ़त गंवाई। इन दोनों मौकों पर रक्षापंक्ति का लचर प्रदर्शन टीम पर भारी पड़ा। सेनेगल को ऐसी किसी गलती से बचना होगा। यही नहीं अग्रिम पंक्ति में माने को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। 

रोड्रिग्ज को दिखाना होगा दम : जहां तक कोलंबिया का सवाल है तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। वह किसी एशियाई देश से हारने वाली पहली दक्षिण अमेरिकी टीम बनी। लेकिन उसकी टीम को शुरू से ही दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा जबकि जेम्स रोड्रिग्ज भी चोटिल होने के कारण शुरुआती एकादश में नहीं थे।

रोड्रिग्ज ने हालांकि पोलैंड के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और कई अच्छे मूव बनाए। इस मैच में राडेमल फाल्काओ, येरी मिना और जुआन कुआडराडो ने गोल किए। रोड्रिग्ज और फाल्काओ की जोड़ी जब रंग में होती है तो किसी टीम के लिए उन्हें रोकना आसान नहीं होता है और ऐसे में सेनेगल को उनसे बेहद सतर्क रहना होगा।

16 साल से  बाद: 2018 विश्व कप में दोनों टीमें
सेनेगल       कोलंबिया
02    मैच    02
01    जीत    01
01    ड्रॉ    00
00    हार     01
04    गोल किए    04
03    गोल खाए    02

'ईमानदारी से कहूं तो जापान के खिलाफ हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। माने ने जापान के खिलाफ पोलैंड की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन उसे कोलंबिया के खिलाफ इससे भी बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।' अलिओयु सिसे, कोच सेनेगल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें