फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAMvKER: केरल ब्लास्टर्स ने जमशेदपुर एफसी को 2-2 से बराबरी पर रोका

Mon, 29 Oct 2018 11:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jamshedpur FC vs Kerala Blasters FC
विज्ञापन

केरल ब्लास्टर्स ने आखिरी 20 मिनट में दो गोल दागकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबाल टूर्नामेंट के मैच में सोमवार को मेजबान जमशेदपुर एफसी को 2-2 से बराबरी पर रोका। 

विज्ञापन


आस्ट्रेलिया के टिम काहिल ने तीसरे मिनट में ही आईएसएल का अपना पहला गोल दागकर जमशेदपुर को बढ़त दिला दी। इसके बाद माइकल सूसाइराज ने 31वें मिनट में उसकी बढ़त 2-0 कर दी। 

जमशेदपुर ने मध्यांतर ही नहीं 70 मिनट तक अपनी इस बढ़त को कायम रखा। इस बीच केरल पेनल्टी का फायदा भी नहीं उठा पाया लेकिन आखिर में स्लाविस्ला स्टोजानोविक ने 71वें में मिनट में उसके लिये पहला गोल दाग दिया। केरल ने इसके बाद भी आक्रमण जारी रखा और सीके विनीत ने 86वें मिनट में बराबरी का गोल दागकर टीम को एक अंक दिलाया। 
विज्ञापन


जमशेदपुर ने मुम्बई सिटी एफसी को अपने पहले मैच में हराया था लेकिन इसके बाद उसे बेंगलुरू एफसी से 2-2, एटीके से 1-1 और नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा था। इस तरह से उसने लगातार चौथा ड्रा खेला। 

दूसरी ओर, केरल की टीम ने सत्र के पहले मैच में एटीके को 2-0 से हराया था लेकिन इसके बाद उसे मुम्बई सिटी एफसी और दिल्ली डायनामोज के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा। इस मैच के बाद जमशेदपुर 10 टीमों की तालिका में सात अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि केरल की टीम चार मैचों छह अंक लेकर सातवें स्थान पर है। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें