भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने रविवार को एएफसी अंडर-19 चैम्पियनशिप क्वालीफायर में थाईलैंड को 1-0 से हराकर उलटफेर किया लेकिन फिर भी अगले दौर में जगह नहीं बना सकी।
ग्रेस लालरामपारी ने 36वें मिनट में एकमात्र गोल किया जिससे भारत के थाईलैंड और नेपाल दोनों के बराबर अंक हो गए। लेकिन फिर भी भारत क्वालीफायर के दूसरे दौर में प्रवेश नहीं कर सका, क्योंकि नेपाल के खिलाफ उसका परिणाम बराबर रहा था।
जब इन तीन टीमों के गोल अंतर को देखा गया तो थाईलैंड में प्लस दो से शीर्ष स्थान जबकि भारत और नेपाल माइनस एक से बराबरी पर थे, लेकिन इससे भारत और नेपाल के बीच मुकाबले के परिणाम को देखा गया तो हिमालय क्षेत्र का यह देश अगले दौर में पहुंचने में सफल रहा।