फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL 2022-23: आईएसएल में सौरभ गांगुली, धोनी और विराट कोहली की भी हैं टीमें, जानें किस क्लब का कौन है मालिक

Mon, 03 Oct 2022 09:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह लीग भारत में क्रिकेट की चर्चित लीग इंडियन प्रीमियर लीग की तरह है। टीम के मालिक हर इंडिस्ट्री से हैं, जिसमें बॉलीवुड, क्रिकेट, टेक की दुनिया के कुछ बड़े लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
गांगुली, धोनी और कोहली भी आईएसएल में टीम के मालिक हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन सुपर लीग (ISL) फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत सात अक्तूबर से होने जा रही है। इस साल 11 टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। यह टूर्नामेंट पहली बार 2014 में खेला गया था। तब से लेकर अब तक यानी इसके कुल आठ संस्करण खेले जा चुके हैं और यह नौवां संस्करण होगा। इस लीग ने भारत में फुटबॉल को एकबार फिर से जीवित कर दिया। कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्टार से सुसज्जित इस फुटबॉल लीग में अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं और इस साल भी फैन्स को दिलचस्प मुकाबलों की उम्मीद होगी। 
विज्ञापन

यह लीग भारत में क्रिकेट की चर्चित लीग इंडियन प्रीमियर लीग की तरह है। टीम के मालिक हर इंडिस्ट्री से हैं, जिसमें बॉलीवुड, क्रिकेट, टेक की दुनिया के कुछ बड़े लोग शामिल हैं। कुछ सेलिब्रिटीज की टीम में एक बड़ी हिस्सेदारी है। साथ ही एक अनुमानित नेट वर्थ और मनी सोर्स भी है। 

प्रत्येक टीम को मैनेज करने, एक टीम के रूप में कार्य करने और एकता बनाए रखने के लिए मालिक की आवश्यकता होती है। व्यावहारिक रूप से हर स्थिति में टीम का मालिक मददगार होता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स, अभिषेक बच्चन, राणा दग्गुबती, रणबीर कपूर और जॉन एब्राहम जैसे बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस लीग में मालिकाना हक हासिल कर रखा है। जिस टीम से यह जुड़े हैं, उनमें इनकी कुछ न कुछ हिस्सेदारी है।

आइए अब आईएसएल 2022-23 की सभी टीमों की ओनर लिस्ट की पूरी जानकारी देखते हैं...
 
टीम कोच/मैनेजर मालिकों का नाम
एटीके मोहन बगान जुआन फैरांडो संजीव गोयनका
सौरभ गांगुली
उत्सव पारेख
बेंगलुरु एफसी साइमन ग्रेसन सज्जन जिंदल
चेन्नइयन एफसी थॉमस ब्रडैरिच अभिषेक बच्चन
एमएस धोनी
विटा डानी
एफसी गोवा कार्लोस पेना अक्षय टंडन
जयदेव मोदी
विराट कोहली
हैदराबाद एफसी मनोलो मार्केज विजय मद्दूरी
वरुण त्रिपुरानेनी
राणा दग्गूबती
जमशेदपुर एफसी एडी बूथ्रॉयड मुकुल चौधरी
केरल ब्लास्टर्स एफसी इवान वुकोमनोविच मैग्नम स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
मुंबई सिटी एफसी डेस बकिंगहम रणबीर कपूर
सिटी फुटबॉल ग्रुप
बिमल पारेख
नॉर्थ-ईस्ट यूनाइटेड एफसी मार्को बुलबुल जॉन एब्राहम
ओडिशा एफसी जोसेप गोमबाऊ जीएमएस आईएनसी
एससी ईस्ट बंगाल स्टीफन कॉन्सटैनटाइन इमामी ईस्ट बंगाल एफसी प्राइवेट लिमिटेड
विज्ञापन

टीम मैनेजर मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह टीम के विकास और उपलब्धियों के लिए महत्वपूर्ण है। टीम के मालिक और प्रबंधन टीम की बेहतरी के लिए बेस्ट कोच या मैनेजर ढूंढता है। हालांकि, क्रिकेट के विपरीत टीम के खराब प्रदर्शन पर कोच को तुरंत पद से हटा भी दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें