फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग: केरल ब्लास्टर्स ने हैदराबाद को 5-1 से हराया

Sun, 05 Jan 2020 11:03 PM IST
Rohit Ojha पंकज शुक्ल, मुंबई
विज्ञापन
केरल ब्लास्टर्स
विज्ञापन

केरल ब्लास्टर्स ने रविवार को हैदराबाद एफसी को 5-1 से करारी शिकस्त देकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सत्र में पिछले दस मैचों से मैच नहीं जीत पाने के क्रम पर विराम लगाया। हैदराबाद की तरफ से 14वें मिनट में बोबो ने गोल किया, लेकिन इसके बाद केरल ब्लास्टर्स हावी हो गया।

विज्ञापन


उसकी तरफ से बार्थोलोमेव ओगबेच (33वें ओर 75वें मिनट) ने दो जबकि वाल्टको द्रोबारोव (39), राफेल मेस्सी बाउली (45वें) और सत्यसेन सिंह (59वें मिनट) ने एक एक गोल किए। यह केरल की इस सत्र में दूसरी जीत है। इससे पहले उसने सत्र के पहले मैच में एटीके को हराया था। इस जीत से मिले तीन अंकों के साथ केरल के अंकतालिका में 11 मैचों में 11 अंक हो गए हैं और उसकी टीम दो स्थान आगे सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें