फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश को हराकर भारत ने जीता सैफ अंडर-15 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब

Tue, 15 Oct 2019 11:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय अंडर-15 फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने मंगलवार को बांग्लादेश को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर सैफ अंडर-15 महिला फुटबाल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

 

दोनों टीमें नियमित समय में गोल नहीं कर पाई। भारतीय टीम ने शुरू से आक्रामक रवैया अपनाया जबकि बांग्लादेश ने जवाबी हमले किए लेकिन कोई भी गोल करने में सफल नहीं हो पाई। 
विज्ञापन


पेनल्टी शूटआउट में भारतीय गोलकीपर आद्रिजा सरखेल ने बांग्लादेश का पहला शॉट बचा दिया। भारतीय कप्तान शिल्की देवी ने अंतिम पेनल्टी पर गोल करके भारत को जीत दिलाई।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को भारतीय अंडर-15 महिला फुटबॉल टीम को सैफ चैंपियनशिप के आखिरी लीग मुकाबले में बांग्लादेश ने 1-1 की बराबरी पर रोक दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें