बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बोयोको बोरिसोव ने अपने देश के फुटबॉल संघ के अध्यक्ष से इस्तीफा मांगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोमवार को हुए यूरो 2020 क्वालीफायर मैच के दौरान बुल्गारिया के खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर नस्लभेदी टिप्पणी की थी, जिसके बाद प्रधानमंत्री बोरिसोव ने इस तरह का बड़ा कदम उठाया।
बोरिसोव ने कहा, 'बुल्गारिया जो दुनिया के सबसे सहिष्णु देशों में से एक है, उसके लिए यह स्वीकार्य नहीं है। विभिन्न जातीयता और धर्मों के लोग शांति से रहते हैं। सभी लोग नस्लवाद और जेनोफोबिया से जुड़े होते हैं।'
दरअसल, इंग्लैंड ने यूरो-2020 क्वालीफायर में बुल्गारिया को नस्लभेदीय टिप्पणियां झेलने के बाद भी 6-0 से करारी शिकस्त दी थी। मैच में पहला नस्लीय टिप्पणी पहले हाफ में इंग्लैंड के लिए पदार्पण कर रहे टायरोने मिंग्स को लेकर किया गया। इसके बाद 28वें मिनट में रहीम स्टर्लिग इसका शिकार बने थे। यहां रेफरी इवान बेबेक ने मैच रोक दिया था।
बता दें कि खेल में नस्लभेदी टिप्पणी के चलते दो बार मैच को रोका गया। वहीं, अधिकारियों ने मैच का बहिष्कार करने की धमकी भी दी थी।