कोच्चि के जवाहर लाल स्टेडियम में खेले गए
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मुकाबले में केरल ब्लास्टर्स और एफसी पुणे सिटी के बीच का मैच ड्रॉ हो गया। मार्क सिफनोइस के दूसरे हाफ में किए गए गोल की मदद से मेजबान केरल ब्लास्टर्स ने आईएसएल के अपने सातवें दौर के मुकाबले में एफसी पुणे सिटी को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। इस ड्रा के बावजूद पुणे दस टीमों की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
मैच की शुरुआत से ही मेजबान टीम को परेशान कर रहे मार्सेलिन्हो ने इस सीजन का अपना छठा गोल करते हुए पुणे को आगे कर दिया। मार्सेलिन्हो ने यह गोल 33वें मिनट में आशिल कुरुनियान के सहयोग से किया। इससे पुणे मीडिल हाफ तक 1-0 से आगे था।
पढ़ेंः-
ISL: मुंबई सिटी एफसी ने 'हाईलैंडर्स' को दी 2-0 से करारी मात, बलवंत सिंह रहे हीरो
मार्सेलिन्हो के गोल के बाद मेजबान टीम ने बराबरी की भरपूर कोशिश की लेकिन पुणे की गोलकीपर ने हर बार उसे नाकाम कर दिया। सिफनोइस ने करेज पेकुसन की मदद से 73वें मिनट में इस सीजन का 100वां गोल करते हुए पुणे की लगातार तीसरी जीत हासिल करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
बता दें कि पुणे का यह 9वां मैच था। उसे 5 मैचों में जीत मिली है जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, पुणे ने यह पहला ड्रा खेला है। दूसरी ओर, केरल का यह 5 ड्रा है। इसके साथ ही टीम अंक तालिका में 8वें स्थान पर ही बनी हुई है।