फुटबाल क्लब मोहन बागान ने बुधवार को शंकरलाल चक्रवर्ती को अपने नए मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया। शंकरलाल को आईलीग के बाकी बचे सीजन के लिए टीम का कोच नियुक्त किया गया है। मुख्य कोच बने शंकरलाल पर टीम को लीग में पांचवें स्थान पर संघर्ष कर रही टीम को संभालने की जिम्मेदारी है। आईलीग के पिछले चार मैचों में टीम को एक भी जीत हासिल नहीं हुई है।
क्लब की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'क्लब प्रबंधन ने शंकरलाल को 2017-18 के बाकी बचे सीजन के लिए टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने का फैसला किया है। शंकरलाल जुलाई, 2014 से ही टीम के साथ रहे हैं।'
पढ़ें--
लिवरपूल ने खरीदा दुनिया का सबसे महंगा डिफेंडर, 6.5 अरब रुपए में हुई नीलामी
बता दें कि मोहन बागान के कोच संजय सेन ने आईलीग में अपनी टीम के घरेलू मैच में चेन्नई सिटी एफसी से 1-2 से शिकस्त मिलने के बाद इस्तीफा दे दिया था। मोहन बगान के लिए सात मैचों में यह पहली हार थी। इससे पहले टीम ने लगातार तीन मैच ड्रॉ खेला था।
इस दौरान सेन ने कहा था कि घरेलू मैचों में तीन ड्रॉ और एक हार के बाद मैं मानसिक तौर पर टीम में नहीं बने रह सकता हूं। हम घरेलू मैदान पर हारे, मैंने पहले ही सोचा था कि यदि आज हारे तो इस्तीफा दे दूंगा। सेन दिसंबर 2014 में टीम के साथ जुड़े थे और 2014-15 सत्र में उन्होंने टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। सेन के इस्तीफा देने के बाद मोहन बागान ने सहायक कोच शंकरलाल शंकरलाल चक्रवर्ती को अपना नया कोच नियुक्त किया है।