फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग: गोवा ने रोमांचक मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स को हराया

Sun, 26 Jan 2020 08:58 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एफसी गोवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हुगो बोउमोस के दो और जैकीचंद सिंह के एक गोल की मदद से एफसी गोवा ने शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मौजूदा सत्र के अपने 14वें मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स को 3-2 से हराकर तालिका में शीर्ष पर वापसी की। एफसी गोवा की यह मौजूदा सत्र में आठवीं जीत है जिससे उसके 27 अंक हो गए हैं और वह बेंगलुरू एफसी (25) को पीछे छोड़ते हुए तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


ब्लास्टर्स सत्र की छठी हार के बाद आठवें क्रम पर कायम हैं। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गोवा ने पहले हाफ में दो गोल किए जबकि केरल ब्लास्टर्स ने दूसरे हाफ में दो गोल करते हुए बराबरी हासिल कर ली थी, लेकिन 83वें मिनट में बोउमोस द्वारा किए गए गोल ने जीत का अंतर पैदा किया और गोवा को तीन अंक दिला दिए। 

बोउमोस ने इससे पहले 26वें मिनट में गोवा का खाता खोला जबकि मध्यांतर के ठीक पहले जैकीचंद सिंह ने टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। ब्लास्टर्स ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की। मेसी ने 53वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 2-1 कर दिया। मेसी का यह सत्र का सातवां गोल है। मैच के 69वें मिनट कप्तान ओग्बेचे ने गोल करते हुए स्कोर 2-2 कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें