फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग: हैदराबाद ने मुंबई को बराबरी पर रोका

Sat, 25 Jan 2020 08:39 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एटीके बनाम हैदराबाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कप्तान मार्को स्टानकोविच के इंजुरी टाइम में पेनल्टी पर दागे गए गोल की बदौलत मेजबान हैदराबाद एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में शुक्रवार को यहां मुंबई सिटी एफसी को 1-1 से ड्रॉ पर रोका। मुंबई को मोहम्मद लार्बी ने 43वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके 1-0 की बढ़त दिला दी थी, लेकिन हैदराबाद ने उसकी पूरे अंक हासिल करने की तमन्ना पूरी नहीं होने दी।
विज्ञापन


स्टानकोविच ने अंतिम सीटी बजने से कुछ देर पहले (90+4 मिनट) गोल किया। मुंबई सिटी एफसी को 14 मैचों में पांचवीं बार अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा है। मुंबई के अब 20 अंक हो गए हैं, लेकिन वह अभी पांचवें नंबर पर ही बरकरार है। हैदराबाद ने पिछले 14 मैचों में तीसरा ड्रॉ खेला। उसकी टीम पिछले 12 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई। उसकी टीम छह अंक के साथ सबसे निचले पायदान पर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें