फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Super League: ईस्ट बंगाल ने डियाज को कोच पद से हटाया, रेनेडी को सौंपी जिम्मेदारी

Wed, 29 Dec 2021 02:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बामबोलिम (गोवा)

सार

एससी ईस्ट बंगाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल शिवाजी समद्दर ने कहा कि हम जोस और एंजेल का मौजूदा सत्र में टीम में दिए गए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हैं। 
विज्ञापन
कोच डियाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एससी ईस्ट बंगाल ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में पिछले आठ मैचों से जीत दर्ज नहीं करने के बाद मंगलवार को मुख्य कोच जोस मैनुअल डियाज को बर्खास्त कर दिया। पूर्व भारतीय कप्तान और सहायक कोच रेनेडी सिंह को टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


कोलकाता के क्लब ने हालांकि कहा कि डियाज और उनके सहायक कोच एंजेल पुएब्ला गार्सिया ने ‘निजी कारणों’ से आपसी सहमति से क्लब से अलग होने का फैसला किया। 

एससी ईस्ट बंगाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल शिवाजी समद्दर ने कहा कि हम जोस और एंजेल का मौजूदा सत्र में टीम में दिए गए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हैं। 
विज्ञापन


शिवाजी ने कहा- मैं दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। डियाज के रहते हुए ईस्ट बंगाल ने मौजूदा आईएसएल में चार मैच गंवाए जबकि इतने ही ड्रॉ रहे। वह 11 टीम की तालिका में सबसे निचले स्थान पर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें