फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAFF U18 Womens Championship: भारतीय महिला टीम ने जीता सैफ अंडर 18 फुटबॉल खिताब, लिंडा कोम ने किए सर्वाधिक गोल

Sat, 26 Mar 2022 10:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय अंडर-18 महिला फुटबॉल टीम ने अंडर-18 सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश से 0-1 से हार के बावजूद बेहतर गोल औसत के आधार पर भारतीय टीम को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
अंडर 18 भारतीय महिला फुटबॉल टीम - फोटो : twitter@IndianFootball
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंडर-18 महिला फुटबॉल टीम ने अंडर-18 सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश से 0-1 से हार के बावजूद बेहतर गोल औसत के आधार पर भारतीय टीम को विजेता घोषित किया गया। बांग्लादेश के +3 गोल की तुलना में टीम इंडिया का गोल का अंतर +11 का रहा। टूर्नामेंट में पांच गोल करने वाली भारत की लिंडा कोम सर्वाधिक गोल करने वाली और टूर्नामेंट की ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' रहीं।

विज्ञापन


विज्ञापन


जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को भारत और बांग्लादेश के बीच आखिरी मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच आखिरी समय तक कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन 74वें मिनट में अकलीमा खातून के गोल से बांग्लादेश का खाता खूला और फिर उसने भारत के खिलाफ जीत दर्ज कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें