भारतीय फुटबॉल टीम एएफसी एशियाई कप में ग्रुप चरण में लगातार मिली हार के बाद ताजा फीफा रैंकिंग में शीर्ष 100 से बाहर हो गई। कप्तान सुनील छेत्री की टीम छह पायदान खिसककर 103वें स्थान पर पहुंच गई। उसके 1219 अंक है।
विज्ञापन
भारत एएफसी रैंकिंग में भी 16 पायदान खिसककर 18वें स्थान पर आ गया। भारतीय टीम एशियाई कप में यूएई और बहरीन से हारकर बाहर हो गई थी। इसके बाद कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने पद से इस्तीफा दे दिया।