फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Football Team: जार्डन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में सुनील छेत्री की वापसी, पिछली बार अक्तूबर 2021 में खेला था

Fri, 27 May 2022 10:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

37 साल के छेत्री ने पिछली बार अक्तूबर 2021 में सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में नेपाल पर 3-0 से जीत के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उसके बाद से वह चोट के कारण टीम से बाहर थे।
विज्ञापन
सुनील छेत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय फुटबॉल टीम शनिवार को अपने से ऊंची रैंकिंग वाले जॉर्डन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबले में जब मैदान में उतरेगी तो करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री की चोट से वापसी से उसका उत्साह बढ़ा हुआ होगा।
विज्ञापन


37 साल के छेत्री ने पिछली बार अक्तूबर 2021 में सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में नेपाल पर 3-0 से जीत के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उसके बाद से वह चोट के कारण टीम से बाहर थे। एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर 2023 से पहले यह मैच भारत के लिए तैयारी का आखिरी मौका होगा।  

एशियाई कप क्वालीफायर के मैच 8 जून से कोलकाता में खेले जाएंगे। भारतीय टीम फीफा रैंकिंग में 106 वें स्थान पर है जबकि जोर्डन की फीफा रैंकिंग 91 है। छेत्री ने अब तक 125 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 80 गोल दागे हैं। वह सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में छठे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम है। उन्होंने 186 मैचों में 115 गोल दागे हैं। दूसरे नंबर पर ईरान के पूर्व खिलाड़ी अली डेई हैं। उनके नाम 148 मैचों में 109 गोल हैं। तीसरे नंबर पर मलेशिया के पूर्व फुटबॉलर मोख्तर दहाड़ी हैं। उनके नाम 142 अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैचों में 89 गोल हैं। अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी के 160 मैचों में 81 गोल हैं और वह इस लिस्ट में छेत्री से एक स्थान ऊपर पांचवें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें