फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील छेत्री के बिना जॉर्डन के खिलाफ मैदान संभालने को तैयार भारतीय फुटबॉल टीम

Sat, 17 Nov 2018 12:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sunil chhetri
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल टीम जॉर्डन के खिलाफ शनिवार को जब दोस्ताना मैच में उतरेगी तो उसे अपने करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री की कमी खलेगी। यह मैच एएफसी एशियाई कप की तैयारी के लिए अहम माना जा रहा है जो अगले साल जनवरी-फरवरी में खेला जाएगा।

विज्ञापन


भारत फीफा रैंकिंग में 97वें स्थान पर है जबकि जॉर्डन की रैंकिंग 112वीं है। चीन के खिलाफ भारत का पिछला मैत्री मैच गोलरहित रहा था। कोच स्टीफन कांस्टेंटाइन ने छेत्री की गैर मौजूदगी को बड़ा झटका बताया। छेत्री की कप्तानी में भारत लगातार 14 मैचों में अपराजेय रहा था। इस सिलसिले को बिशकेक में किर्गीस्तान ने तोड़ा।

एशियाई कप में अब दो महीने बाकी हैं और आगामी दोस्ताना मैचों के जरिए कोच के पास अपनी टीम को आंकने का अच्छा मौका है। गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू डिफेंस का जिम्मा संभालेंगे जिसमें प्रीतम कोटाल, संदेश झिंगन, नारायण दास और शुभाशीष बोस होंगे। जॉर्डन ने आखिरी जीत मई में दर्ज की थी जब उसने साइप्रस को 3-0 से हराया था।
विज्ञापन


पिछले चार मैचों में उसने दो ड्रॉ खेले और दो हारे। भारत के लिए मिडफील्ड का जिम्मा उदांता सिंह, प्रणय हलधर और अनिरूद्ध थापा संभालेंगे। वहीं, फॉरवर्ड पंक्ति में जेजे लालपेखलुआ और बलवंत सिंह पर जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें