फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20 WC: टी20 खिताब के लिए तैयार है भारतीय टीम, जेमिमा बोलीं- वनडे विश्व कप जीतने के बाद बढ़ा भरोसा

Tue, 09 Jun 2026 05:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप में अपना पहला खिताब जीतने उतरेगी। टूर्नामेंट में अपना अभियान शुरू करने से पहले जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि पिछले साल वनडे विश्व कप जीतने के बाद यह भरोसा बढ़ गया है कि हम फटाफट क्रिकेट में भी वैश्विक ट्रॉफी अपने नाम कर सकते हैं।
विज्ञापन
जेमिमा रोड्रिग्स - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स का मानना है कि पिछले वर्ष महिला वनडे विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है और इसी वजह से आगामी महिला टी20 विश्व कप में भारत खिताब जीतने का प्रबल दावेदार है। महिला टी20 विश्व कप 12 जून से इंग्लैंड में शुरू हो रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत रविवार को बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। पिछली बार 2024 में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड चैंपियन बना था।
विज्ञापन

ग्रुप चरण में कठिन है डगर
भारत को ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के साथ रखा गया है। इस ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। जेमिमा ने भारत में इस टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारक जियोस्टार के कार्यक्रम में कहा, हर कोई वनडे विश्व कप जीत की सफलता का हिस्सा था। सभी जानते हैं कि दबाव कैसा होता है और हर कोई यह भी जानता है कि हमने एक बार यह कर दिखाया है और दोबारा भी कर सकते हैं। सभी में यह भरोसा है। एक बार खिताब जीतने के बाद टीम की भूख और बढ़ जाती है तथा अब लक्ष्य सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई ट्रॉफियां जीतना है। हम जहां भी जाते हैं, हमारे प्रशंसक हमारा भरपूर समर्थन करते हैं और खिलाड़ियों को हमेशा घर जैसा माहौल मिलता है। इसी वजह से मुझे पूरा विश्वास है कि भारत इस विश्व कप का मजबूत दावेदार है।

यह 25 वर्षीय बल्लेबाज पिछले साल भारत की ऐतिहासिक पहली महिला वनडे विश्व कप जीत की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल थीं। उन्होंने कहा, पहले टीम केवल सफलता की कल्पना करती थी, लेकिन अब हमने उसे हासिल कर लिया है। इससे हमारा विश्वास और मजबूत हुआ है कि हम इसे दोबारा भी हासिल कर सकते हैं। 2025 विश्व कप जीतने वाली टीम के इतने सारे सदस्यों का इस टीम में होना बहुत अच्छा है। साथ ही कुछ युवा खिलाड़ी भी शामिल हुए हैं। मुझे लगता है कि यह सकारात्मक ऊर्जा उन पर भी असर डालेगी। हर कोई अपने अनुभव साझा करेगा।
विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर को वैश्विक टूर्नामेंट जीतने का भरोसा
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वनडे विश्व कप की जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है और अब उन्हें भरोसा है कि वे अन्य वैश्विक टूर्नामेंट भी जीत सकती हैं। उन्होंने कहा, हां, बिल्कुल। मुझे लगता है कि हर कोई मुझसे सहमत होगा कि पहला वनडे विश्व कप जीतने के बाद हमारी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। उम्मीद है कि हम ट्रॉफियां जीतने का यह सिलसिला जारी रखेंगे। एक कप्तान के तौर पर मैं यही चाहती हूं और मुझे लगता है कि हमारी टीम में हर कोई यही सपना देख रहा है। उम्मीद है कि हम इसी दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें