फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: फुट मसाज कराने वाली हथिनी का वीडियो वायरल, केयरटेकर से पैरों का करा रही मालिश, लोगों ने बरसाया प्यार

Tue, 09 Jun 2026 05:31 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हथिनी का वीडियो वायरल हो रहा है। यह हथिनी केयरटेकर से आराम से पैरों की मालिश करा रही है। इस वीडियो ने लोगों के दिल को जीत लिया है। 
विज्ञापन
फुट मसाज कराने वाली हथिनी का वीडियो वायरल, केयरटेकर से पैरों का करा रही मालिश - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: तमिलनाडु के कुंभकोणम स्थित अरुलमिगु आदि कुंबेश्वरर मंदिर में रहने वाली हथिनी की सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। इस हथिनी का नाम मंगालम है, जिसका बेहद प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और उसका अपना प्यार बरसा रहे हैं। 

विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि मंदिर परिसर में मंगालम नाम की यह हाथी अपने महावत के पास शांत खड़ी है। उसके माथे पर पारंपरिक तिलक लगाया गया है और गले में छोटी-छोटी घंटियों की माला पहनी हुई है। इस दौरान महावत उसके एक पैर की हल्के हाथों से मालिश कर रहा है। हथिनी आराम से खड़ी रहती है। ऐसा लग रहा है कि पैरों की मालिश कराना पसंद आ रहा है। 

वीडियो का सबसे खास पल उस समय आता है, जब मंगालम धीरे-धीरे अपने दूसरे पैर को आगे कर देती है। ऐसा लग रहा है मानो वह बेहद विनम्रता से कह रही हो कि दूसरे पैर की भी मालिश कर दीजिए। कुछ ही क्षण में वो अपना वजन बदलकर दूसरे पैर पर कर देती है। उसका यह अंदाज लोगों के दिल को जीत रहा है। 
विज्ञापन





Plane Crash: जमीन से टकराते ही विमान बना आग का गोला, भयानक हादसे का लाइव वीडियो वायरल, इतने लोगों की गई जान

इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, बड़ा सा हाथी का शरीर, लेकिन दिल बिल्कुल बच्चे जैसा। वीडियो में मंगालम को फुट मसाज मांगने वाला नन्हा बच्चा भी बताया गया। इस वीडियो को 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि दो लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। 

Video: मास्टर जी ने पूछा- स्कूल बंद हो जाएगा तो कहां जाओगे? बच्चे का जवाब हुआ वायरल, मासूमियत ने जीता दिल

एक शख्स ने इसे सोशल मीडिया पर सबसे प्यारा वीडियो बताया है। एक शख्स का कहना है कि बेहद दुर्लभ दृश्य। इस वीडियो को लेकर खूब शेयर भी कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें