छेत्री और जेजे लालपेखलुआ किसी भी रक्षक पंक्ति के लिए चुनौती बन सकते हैं। केन्या भी कोई अपवाद नहीं है। भारत के पास उदांता सिंह, अनिरुद्ध थापा, प्रणय हलदर और हैलीचरण नरजारी के रूप में अच्छे मिडफील्डर हैं लेकिन उन्हें मजबूत कदकाठी के केन्याई फारवर्ड खिलाड़ियों के आगे कड़ी मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी।
रक्षण पंक्ति में संदेश झिंगान, प्रीतम कोटल और शुभाशीष बोस हैं। पिछले मैच में बैंच पर बैठे गोलकीपर गुरुप्रीत सिंह संधू इस मैच में फिर दायित्व संभालेंगे। दूसरी ओर केन्या भी मजबूत हौसले के साथ उतरेगी क्योंकि उसने पिछले मैच में चीनी ताइपे को पराजित किया है। उनके स्ट्राइकर ओवेला ओचिंग और पिस्टन मुताम्बा पर काफी कुछ दारोमदार रहेगा।
मैच का प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स-2 पर रात्रि 8 बजे से