फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: एएफसी एशियन कप में भारत की निराशाजनक शुरुआत, पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से 2-0 से हारी

Sat, 13 Jan 2024 07:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल रेयान

सार

सुनील छेत्री की अगुआई वाली भारतीय पुरुष टीम शनिवार को कतर के अल रेयान में अहमद बिन अली स्टेडियम में पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले मैच में 2-0 से हार गई। ग्रुप बी में यह भारतीय टीम का सबसे मुश्किल मैच था। अब भारत को उज्बेकिस्तान और सीरिया से खेलना है।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएफसी एशियन कप में भारतीय टीम को अपने पहले मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा है। सुनील छेत्री की अगुआई वाली भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार को कतर के अल रेयान में अहमद बिन अली स्टेडियम में पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की। शुरुआत में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया और पहले हॉफ का खेल खत्म होने तक मैच में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हॉफ में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50वें और 73वें मिनट में गोल कर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन


भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू की गलती का फायदा उटाकर जैक्सन इरविन ने 50वें मैच का पहला गोल किया और ऑस्ट्रेलिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 73वें मिनट में जॉर्डन बोस ने राइली मैकग्री के बेहतरीन पास को गोल में बदला। पूरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम हावी रही, लेकिन पहले हॉफ में कोई गोल नहीं कर पाई। मैच में भारतीय टीम ने डिफेंस में लाजवाब प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में खिलाड़ी दबाव में आ गए। ऑस्ट्रेलिया ने इसका फायदा उठाया।

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री गोल करने का एक मौका चूक गए। मैच के 16वें मिनट में उन्होंने बेहतरीन हेडर किया था और गोल होना लगभग तय था, लेकिन गेंद गोल पोस्ट के बाहर चली गई। छेत्री अपने शॉट को निशाने पर नहीं रख पाए। ग्रुप बी में यह भारतीय टीम का सबसे मुश्किल मैच था। इसके बाद भारत को उज्बेकिस्तान और सीरिया से खेलना है, जो कि ऑस्ट्रेलिया की तुलना में कमजोर टीमें हैं। फुटबॉल में भारत और ऑस्ट्रेलिया नौ बार एक दूसरे से भिड़ चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने छह बार जीत हासिल की है। वहीं, भारत को दो मौकों पर जीत मिली है। एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
विज्ञापन


एएफसी एशियन कप में भारत पांचवीं बार खेल रहा है। इससे पहले 1964, 1984, 2011 और 2019 में टीम इंडिया इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनी थी। भारतीय टीम वर्तमान में फीफा रैंकिंग में दुनिया में 102वें स्थान पर है। भारत एएफसी एशियाई कप 2024 में अपने ग्रुप में सबसे निचली रैंकिंग वाली टीम है। ग्रुप बी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा उज्बेकिस्तान और सीरिया अन्य दो टीमें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें