फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFC Women's Asian Cup: भारत ने घोषित की 23 सदस्यीय टीम, कप्तान के नाम का नहीं हुआ एलान

Wed, 12 Jan 2022 12:35 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

20 जनवरी से छह फरवरी तक महाराष्ट्र में तीन स्थानों पर खेला जाएगा फुटबॉल टूर्नामेंट
विज्ञापन
भारतीय महिला फुटबॉल टीम (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजबान भारत ने एएफसी महिला एशिया कप फुटबॉल के लिए 23 सदस्यीय टीम घोषित की है। इसमें पिछले महीने ढाका में अंडर-19 सैफ चैंपियनशिप में उपविजेता रही टीम की चार सदस्य शामिल हैं। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कप्तान के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन अनुभवी आशालता देवी को कमान सौंपी जाने की संभावना है। टूर्नामेंट 20 जनवरी से छह फरवरी तक महाराष्ट्र में तीन स्थानों पर होगा। 

विज्ञापन


भारत को अनुभवी स्ट्राइकर बाला देवी की कमी खलेगी जो एसीएल (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) सर्जरी के बाद अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुई हैं। भारत 1980 के बाद उपमहाद्वीप के सबसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी पहली बार कर रहा है। भारत की निगाह 2023 फीफा विश्व कप में कोटा हासिल करने पर भी लगी है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप में जगह बनाने के लिए भारत को शीर्ष पांच में रहना होगा। भारत को ईरान, चीनी ताइपे और चीन के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। 

टीम : 
गोलकीपर
: अदिति चौहान, एम लिंथोइंगाम्बी देवी, सौम्या नारायणसामी। 
डिफेंडर : डालिमा छिब्बर, स्वीटी देवी, रितु रानी, एल आशालता देवी, मनीषा पन्ना, हेमम शिल्की देवी, संजू यादव। 
मिडफील्डर : युमनाम कमला देवी, अंजू तमांग, कार्तिका ए, एन रतनबाला देवी, नाओरेम प्रियंका देवी, इंदुमति कार्तिरेसन। 
फॉरवर्ड : मनीषा कल्याण, ग्रेस दांगमेइ, प्यारी शाशा, रेणु, सुमति कुमारी, संध्या रंगनाथन, एम बालामुरूगन।

Trending Videos
विज्ञापन

विजेता टीम को मिलेगी चांदी की चमचमाती ट्रॉफी 

एएफसी एशियाई महिला फुटबॉल कप की विजेता टीम को स्टर्लिंग सिल्वर (चांदी) के हॉलमार्क की 5.5 किलोग्राम की चमचमाती ट्रॉफी दी जाएगी। ट्रॉफी को लंदन के विश्व विख्यात चांदी के सुनार (सिल्वरस्मिथ) थॉमस लिटे द्वारा बनाया गया है। ट्रॉफी आधुनिक डिजाइन की है जिसमें कुछ ऐसे तत्व हैं जो प्रतिस्पर्धा के लंबे इतिहास का सम्मान करते हैं। हैंडल छह मजबूत चांदी की छड़ों से बनाया गया है जो उन छह प्रतिभागी टीमों को दर्शाता है जो 1975 में पहले टूर्नामेंट में खेली थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें