फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I League 2019: श्रीनगर हवाई अड्डे पर खराब मौसम की मार, रियल कश्मीर के दो घरेलू मैच टले

Mon, 09 Dec 2019 09:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रियल कश्मीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने कहा कि खराब मौसम के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन प्रभावित होने के कारण कश्मीर फुटबॉल क्लब के आईलीग के दो घरेलू मैच टाल दिए गए। घने कोहरे के कारण रविवार से श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमान परिचालन प्रभावित है।

विज्ञापन


एआईएफएफ की विज्ञप्ति में कहा गया, ‘खराब मौसम के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे से परिचालन नहीं हो पा रहा है जिस वजह से टीम के पहले दो घरेलू मैच को टाल दिया गया है। यह मुकाबले 12 दिसंबर को गोकुलम केरल एफसी और 15 दिसंबर को चर्चिल ब्रदर्स एफसी के खिलाफ खेले जाने थे।’

खराब दृश्यता के कारण सोमवार को भी विमानों का परिचालन नहीं हुआ। एआईएफएफ ने कहा कि, ‘दोनों मैच के लिए नए तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। आईलीग के अपने पदार्पण सत्र में पिछले साल टीम तालिका में तीसरे पायदान पर रही थी। मौजूदा सत्र में उसने चार दिसंबर को ईस्ट बंगाल के खिलाफ 1-1 के ड्रॉ के साथ अपने अभियान को शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें