फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला लीगा: जोआकिन सांचेज बने हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज फुटबॉलर, तोड़ा 55 साल पुराना रिकॉर्ड

Mon, 09 Dec 2019 04:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोआकिन सांचेज - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

रियाल बेटिस के कप्तान जोआकिन सांचेज ने एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ हैट्रिक गोल करते ही विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। स्पेन की फुटबॉल लीग ‘ला लिगा’ में रविवार को खेले गए मैच में सांचेज के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत बेटिस ने बिलबाओ को 3-2 से हरा दिया। 

विज्ञापन


जोआकिन अब टूर्नामेंट के इतिहास में हैट्रिक गोल करने वाले सबसे उम्रदराज फुटबॉलर बन गए हैं। उन्होंने 38 साल और 140 दिन की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की। करियर की पहली हैट्रिक के साथ ही  जोआकिन ने रियाल मैड्रिड के एलफ्रेडो डी स्टेफानो के 55 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
 

जोआकिन टूर्नामेंट के इतिहास के सातवें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिसने मैच के शुरुआती 20 मिनट में ही हैट्रिक लगाई है। जोआकिन ने मैच के दूसरे, 11वें और 20वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन


जोआकिन ने मैच के बाद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘‘मैं इस दिन को पूरी जिंदगी याद रखूंगा।’’

जोआकिन ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत भी बेटिस के साथ ही की, उन्होंने स्पेन के लिए 51 मैच खेले हैं। जोआकिन ने ला लिगा में 533 मैच में 72 गोल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें