नेरोका एफसी ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शनिवार को यहां हीरो आई लीग फुटबाल प्रतियोगिता में चेन्नई सिटी एफसी को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया। ड्रॉ के बाद चेन्नई सिटी पांच अंक लेकर तालिका में सातवें स्थान पर बनी हुई है, जबकि नेरोका एफसी चार अंक से उससे एक स्थान नीचे है।
चेन्नई के लिए कातसुमी युसा ने 26वें और मशूर शरीफ ने 31वें मिनट में गोल किए, जबकि नेरोका के लिए खाईमिनथांग लुंगदिम ने इंजुरी टाइम (45 प्लस तीन मिनट) में और बोबाकार डायरा ने 65वें मिनट में गोल किया।