फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली की जीत की हैट्रिक: विश्व कप क्वालीफाईंग में जीता लगातार तीसरा मैच

Thu, 01 Apr 2021 03:18 PM IST
Shashi Shashi पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
फीफा अंडर-17 विश्व कप
विज्ञापन

इटली ने पहले हॉफ में जूझने के बाद दूसरे हॉफ में दो गोल करके लिथुवानिया को 2-0 से हराया और इस तरह से विश्व कप फुटबॉल क्वालीफाईंग के ग्रुप सी में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। स्थानापन्न स्टेफनो सेन्सी ने मध्यांतर के बाद तीसरे मिनट में ही गोल करके इटली को बढ़त दिलाई। इसके बाद सीरो इमोबाइल ने दूसरे हॉफ के इंजुरी टाइम में पेनल्टी को गोल में बदला।

विज्ञापन


इस जीत से इटली ग्रुप सी में स्विट्जरलैंड से तीन अंक ऊपर पहले स्थान पर पहुंच गया है। इस तरह से इटली ने कतर में होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने के अपने अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाया। वह विश्व कप 2018 में जगह बनाने में असफल रहा था। इस बीच ग्रुप सी का एक अन्य मैच नार्दर्न आयरलैंड और बुल्गारिया के बीच गोल रहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें