भारतीय फुटबॉल टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने यूरोपा लीग के शीर्ष क्लब की तरफ से खेलने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर बन गए हैं।
इस छह फुट चार इंच लंबे खिलाड़ी ने यूरोपा लीग क्वालीफायर में बृहस्पतिवार (30 जून) शाम नॉर्वे के क्लब स्टावीक एफसी की ओर से वेल्स के क्लब कोनाह क्वे नोमडास एफसी के खिलाफ वेल्स के रील मैच में खेला।
यूरोपा लीग का स्थान यूएफा चैंपियंस लीग से थोड़ा कम है। गुरप्रीत हालांकि चोटिल होने के कारण केवल 28 मिनट तक ही मैदान पर रहे। और उनकी जगह सायोबा मैंडी ने संभाली। जो इस मैच के पहले तक टीम के पहली पसंद के गोलकीपर थे।
गुरप्रीत ने कहा, "मुझे गर्व है लेकिन साथ ही थोड़ी निराशा भी है कि हाथ में चोट लगने की वजह से मुझे बाहर होना पड़ा। लेकिन यह खेल का हिस्सा है और हम इसमें कुछ नहीं कर सकते।"
उन्होंने बताया कि उनके हाथ के एक्स-रे कराया गया है फिर हम इसे देखेंगे। लेकिन वह कम से कम अगले गेम से बाहर हो गए हैं। साथ ही उन्हें उम्मीद है कि आगे कुछ और मैचों में खेलने का मौका मिलेगा। प्लेऑफ के कुछ मुकाबले अभी बाकी हैं।