फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के विश्व कप विजेता गोलकीपर गॉर्डन बैंक्स का निधन

Tue, 12 Feb 2019 07:54 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
gordon banks
विज्ञापन

इंग्लैंड के फुटबाल विश्व कप विजेता गोलकीपर गॉर्डन बैंक्स का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दिग्गज खिलाड़ी के पूर्व क्लब स्टोक सिटी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। इस दिग्गज फुटबॉलर के परिजनों ने कहा कि 73 मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले बैंक्स का निधन हो गया।

विज्ञापन


उनके परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा कि गोर्डन (बैंक्स) का कल रात निधन हो गया। हमें उनके निधन से गहरा आघात लगा है लेकिन हमने उनके साथ खुशी के कई पल बिताये है और उन पर फख्र है।'

बैंक्स ने 1966 में इंग्लैंड में हुए विश्व कप का हर मैच खेला था जब यह टीम पहली बार चैम्पियन बनीं थी। गोलकीपर के तौर पर उनका सबसे यादगार प्रदर्शन 1970 के विश्व कप के दौरान था जब उन्होंने ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले के हेडर को शानदार तरीके से रोका था।
विज्ञापन


उन्होंने 1963 में अपने करियर का आगाज किया था और 1972 में कार दुर्घटना में एक आंख गंवाने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना छोड़ दिया था। इस दौरान वह छह बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुने गये थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें