फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसएल गोवा या केरल में तो आई लीग मैच कोलकाता में होंगे 

Wed, 22 Jul 2020 12:41 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) गोवा या केरल में जबकि आई लीग मैचों का आयोजन नवंबर में कोलकाता में होना तय है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) कोविड-19 को देखते हुए दोनों टूर्नामेंट एक ही शहर में करवाना करना चाहता है। एआईएफएफ की लीग समिति की ऑनलाइन बैठक में देश की इन दो शीर्ष लीग के संभावित स्थलों और तिथियों पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) कोविड-19 महामारी को देखते हुए दोनों प्रतियोगिताओं में एक ही शहर में आयोजित करना चाहता है। एआईएफएफ की लीग समिति की मंगलवार को ऑनलाइन बैठक हुई जिसमें देश की इन दो शीर्ष लीग के संभावित स्थलों पर तिथियों पर चर्चा की गयी।

एआईएफएफ उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता की अगुवाई में लीग समिति की बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया कि एफएसडीएल (आईएसएल का प्रायोजक) केरल और गोवा में से किसी एक राज्य में आईएसएल सत्र का आयोजन करने के लिये अधिकारियों से बात कर रहा है।
विज्ञापन


जारी बयान के मुताबिक, समिति ने अस्थायी तौर पर 2020-21 का हीरो आईलीग का आयोजन कोलकाता में करने का अस्थायी फैसला कर लिया है लेकिन इसके लिये राज्य संघ को राज्य सरकार से लिखित में जरूरी मंजूरी लेनी होगी। जहां तक सेकेंड डिवीजन की लीग का सवाल है तो समिति ने सितंबर के तीसरे सप्ताह में इसके आयोजन का प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें