फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादों की किक: फोंटेन के 13 गोल भी फ्रांस को नहीं बना पाए विजेता

Sun, 15 Jul 2018 01:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जूस्ट फोंटेन
विज्ञापन

विश्व कप के इतिहास में बीते 60 वर्षों से एक कीर्तिमान जस का तस बना हुआ है। वह है फ्रांस के दिग्गज फुटबॉलर जूस्ट फोंटेन की ओर से 1958 के विश्व कप में 13 गोल करने का कारनामा। फोंटेन के अलावा दुनिया का दूसरा कोई भी फुटबॉलर इस प्रदर्शन को न तो दोहरा पाया और न ही इसके पार जा पाया। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि फोंटेन के ये 13 गोल भी फ्रांस को स्वीडन में हुए विश्व कप का खिताब नहीं दिला पाए। उन्होंने इस विश्व कप में दो हैट्रिक लगाई। पश्चिम जर्मनी को उसके विश्व कप इतिहास की 6-3 से सबसे बड़ी हार दिलाई। इस मैच में उन्होंने चार गोल किए। बावजूद इसके फ्रांस को यूगोस्लाविया और ब्राजील के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था। 

फ्रांस इस विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहा। यह वही यूगोस्लाविया है, जिसका अंग कभी क्रोएशिया हुआ करता था। क्रोएशिया ने भी वह कारनामा किया है जो कभी यूगोस्लाविया नहीं कर पाया। क्रोएशिया, सर्बिया, बोस्निया हर्जेगोविना को मिलाकर यूगोस्लाविया की टीम हुआ करती थी, लेकिन यह देश कभी विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


अंतिम बार यूगोस्लाविया 1990 के विश्व कप में खेला, जहां उसे अर्जेंटीना से पेनल्टी शूटआउट में हार मिली थी, लेकिन 1991 में यूगोस्लाविया से अलग होने के बाद अपने प्रथम प्रवेश में ही इस देश ने 1998 में सेमीफाइनल में जगह बनाई और अब फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें