फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC 2022: पुरुषों के विश्वकप में पहली महिला रेफरी होंगी फ्रांस की स्टेफनी, एक दिसंबर को बनाएंगी इतिहास

Wed, 30 Nov 2022 05:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

38 साल की स्टेफनी 2020 में पुरुष चैंपियंस लीग में भी पहली महिला रेफरी बनी थी। इसके बाद इसी टूर्नामेंट में उन्होंने मेक्सिको और पोलैंड के बीच हुए ग्रुप सी मुकाबले में चौथे अधिकारी के रूप में दायित्व संभाला था। 
 
विज्ञापन
स्टेफनी फ्रेपर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस की स्टेफनी फ्रेपर्ट एक बार फिर इतिहास रचने जा रही हैं। वह एक दिसंबर को कोस्टारिका और जर्मनी के मैच में रेफरी की भूमिका में नजर आएंगी। वह पहली महिला रेफरी होंगी, जो पुरुषों के किसी टूर्नामेंट में फाइनल मैच में रेफरी बनेंगी। अल बायत स्टेडियम में होने वाले इस मैच में ब्राजील के सहायक रेफरी नूजा बैक और मेक्सिको के करेन डियाज मदीना भी फ्रेपर्ट की मदद करेंगे। 
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं होगा जब 38 वर्षीय फ्रेंच रेफरी ने फुटबॉल इतिहास में अपना नाम लिखा हो। फ्रापार्ट लीग 1 और यूईएफए चैंपियंस लीग खेल में रेफरी करने वाली पहली महिला भी थीं। इसके अलावा इसी विश्व कप में उन्होंने मेक्सिको और पोलैंड के बीच हुए ग्रुप सी मुकाबले में चौथे अधिकारी के रूप में दायित्व संभाला था। वह ऐसा करने वाली पहली महिल रेफरी हैं। 

उन्होंने कोस्टारिका और जर्मनी के मैच को लेकर कहा "पुरुषों का विश्व कप दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण खेल प्रतियोगिता है। मैं फ्रांस और यूरोप में पहली रेफरी थी, इसलिए मुझे पता है कि इससे कैसे निपटना है।" 
विज्ञापन


विश्व कप से पहले, फीफा रेफरी समिति के अध्यक्ष, पियरलुइगी कोलिना ने विश्व कप में तीन महिला रेफरी के बारे में कहा "उन्हें इसलिए नहीं चुना गया क्योंकि वे महिला हैं, लेकिन फीफा रेफरी के रूप में। वे किसी भी खेल का संचालन कर सकती हैं।" 

पुरुषों के फीफा विश्वकप में पहली बार तीन महिला रेफरियों को शामिल किया गया है। दो अन्य रवांडा की सलीमा मुकानसांगा और जापान की यामाशिता हैं। कतर में हो रहे फीफा विश्व कप 2022 के लिए कुल 36 रेफरी चुने गए हैं। इनमें तीन महिला रेफरी शामिल हैं। इसके अलावा 69 असिस्टेंट रेफरी भी चुने गए हैं, जिसमें ब्राजील की नुजा बैक, मैक्सिको की करेन डियाज मदीना और अमेरिकी कैथरीन नेस्बिटा शामिल हैं। 

38 साल की स्टेफनी 2020 में पुरुष चैंपियंस लीग में भी पहली महिला रेफरी बनी थी। यह मैच जुवेंटस अैर डायनमो कीव के बीच खेला गया था। वह लीग-1, यूरोपा लीग, पुरुष विश्वकप क्वालिफाइंग में भी दायित्व संभाल चुकी हैं।

फ्रैपर्ट इससे पहले विश्व कप के क्वालीफाइंग राउंड और चैंपियंस लीग में पुरुषों के मैच में रेफरी रही हैं। उन्होंने 2019 महिला विश्व कप फाइनल में भी रेफरी की जिम्मेदारी संभाली थी। इस साल के पुरुषों के फ्रेंच कप फाइनल में फ्रैपर्ट रेफरी थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें