गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में बुधवार को खेले गए ग्रुप-ई के पहले मैच में फ्रांस ने जापान को 2-1 से मात दी। फ्रांस की तरफ से अमिने गोवरि ने दो गोल किए। उन्होंने अपनी टीम के लिए 13वें और 71वें मिनट में गोल किया।
पढ़ेंः- FIFA U-17: होंडुरास ने न्यू कैलेडोनिया को दी 5-0 से करारी शिकस्त
वहीं, जापान की तरफ से ताइसे मियाशिरो ने 73वें मिनट एक गोल किया। इसी के साथ फ्रांस फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के प्री क्वार्टर फाइनल यानी नॉक आउट राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली। बता दें कि इससे पहले रविवार यानी 8 अक्टूबर को खले गए ग्रुप ई के मुकाबले में फ्रांस ने न्यू कैलेडोनिया को 7-1 से हराया था।