फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA U-17: इंग्लैंड ने मैक्सिको को 3-2 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Thu, 12 Oct 2017 12:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
मैक्सिको, इंग्लैंड - फोटो : ht
विज्ञापन
इंग्लैंड ने दो बार के चैंपियन मैक्सिको को 3-2 से हराकर फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना लिया है। कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मैच में इंग्लैंड ने पहले एक घंटे तक मैक्सिको पर दबदबा बनाए रखा। वहीं, मैक्सिको ने दूसरे हाफ में वापसी की। शुरुआती में कुछ समय बीत जाने के बाद मैच का पहला गोल 39वें मिनट में लीवरपूल के युवा रियान ब्रुस्टर ने फ्री किक पर किया। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- मेसी की हैट्रिक की बदौलत 2018 विश्व कप में पहुंचा अर्जेन्टीना

हालांकि हाफ टाइम के बाद फिलिप फोडेन की बदौलत इंग्लैंड की टीम ने बढ़त 2-0 की बढ़त बनाई। जबकि जेडन सांचो ने इसके बाद 57वें मिनट में पेनल्टी पर मैच का अपना तीसरा गोल दागकर इंग्लैंड को 3-0 की बढ़त दिला दी। मैच में इंग्लैंड की टीम ने पूरी तरह से मैक्सिको की टीम पर दबाव बनाए रखा।

हालांकि मैक्सिको की तरफ से डिएगो लेनेज (65वें और 72वें मिनट) ने 2 गोल दागकर टीम को वापसी दिलाई। मगर उसके बावजूद भी मैक्सिको की टीम हार गई। मालूम हो कि इससे पहले 8 अक्टूबर को खेले गए मैच में इंग्लैंड ने चीली को 4-0 से हराया था। अब मेक्सिको का अगला मुकाबला चिली के साथ 14 अक्टूबर को गुवाहाटी में होगा। वहीं, इंग्लैंड प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें