फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: मैनचेस्टर सिटी ने क्लब वर्ल्ड कप का खिताब जीता, फ्लूमिनेंस को 4-0 से रौंदा, अल्वारेज ने दागे दो गोल

Sat, 23 Dec 2023 08:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा (सऊदी अरब)।

सार

पेप गार्डियोला की मैनचेस्टर सिटी की टीम इस मैच में अपने स्टार स्ट्राइकर अर्लिंग हालंद और मिडफील्डर डि ब्रुइन के बिना उतरी थी। 
विज्ञापन
खिताब के साथ मैनचेस्टर सिटी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जेंटीना के जूलियन अल्वारेज के दो बेहतरीन गोल की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने क्लब वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में ब्राजील की टीम फ्लूमिनेंस को 4-0 से रौंद दिया। शुक्रवार को हुए इस फाइनल में जीत के साथ ही सिटी ने इस साल अपना पांचवां खिताब जीता। अल्वारेज के अलावा सिटी के लिए फिल फोडेन ने 72वें मिनट में गोल किया। वहीं, फ्लूमिनेंस की तरफ से निनो ने एक आत्मघाती गोल भी किया। 
विज्ञापन


पेप गार्डियोला की मैनचेस्टर सिटी की टीम इस मैच में अपने स्टार स्ट्राइकर अर्लिंग हालंद और मिडफील्डर डि ब्रुइन के बिना उतरी थी। अल्वारेज ने मैच शुरू होने के 40 सेकंड बाद ही सिटी के लिए पहला गोल दागा। यह क्लब वर्ल्ड के फाइनल के इतिहास का सबसे तेज गोल रहा। उनके इस गोल ने सिटी के फैंस को खुश होने का मौका दिया। इसके बाद 27वें मिनट में फ्लूमिनेंस के निनो ने फिल फोडेन के शॉट को रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके पैर से लगकर गोल पोस्ट में चली गई। इसके बाद 72वें मिनेट में फोडेन ने अल्वारेज के पास पर शानदार गोल किया। अल्वारेज ने फिर 88वें मिनट में अपना दूसरा और सिटी के लिए चौथा गोल किया। 

सिटी के कोच पेप गॉर्डिओला ने मैच से पहले कहा था कि यह एक ऐसा खिताब (क्लब विश्वकप) जो उनकी टीम के पास नहीं है। अब यह खिताब भी सिटी ने जीत लिया है। सिटी ने इस वर्ष चैंपियंस लीग, ईपीएल, एफए कप के अलावा यूएफा सुपर कप का खिताब जीता है। शुक्रवार को फ्लूमिनेंस पर जीत के साथ उसने वर्ष 2023 का पांचवां खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


2025 में यूरोप की होंगी 12 टीमें
क्लब विश्वकप 2005 में शुरू हुआ था, लेकिन पिछले 19 संस्करणों में 13 बार फाइनल यूरोप और दक्षिण अमेरिकी टीमों के बीच हुआ है, लेकिन फीफा ने अगले वर्ष से क्लब विश्वकप को नए सिरे से कराने की घोषणा की है। जून, 2025 में अमेरिका में होने वाले 32 टीमों के क्लब विश्वकप में यूरोप की 12 टीमें होंगी, जबकि एशिया को चार टीमों को जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें