फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: फीफा की सूची में भारत के 18 रेफरी इनमें चार महिलाएं, चौदह पुरुषों में छह रेफरी और आठ होंगे सहायक रेफरी

Thu, 23 Dec 2021 11:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इसके अनुसार सूची में शामिल सदस्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में रेफरी का काम करने के लिए पात्र है तथा जिस वर्ष के लिए उन्हें सूचीबद्ध किया गया है, उस वर्ष वे अपनी पोशाक पर फीफा बैज लगाने के भी हकदार हैं।
विज्ञापन
फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने गुरुवार को घोषणा की कि 2022 के लिए फीफा रेफरी अंतरराष्ट्रीय सूची में 18 भारतीय रेफरी चुने गए हैं। एआईएफएफ ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा कि इस सूची में वे अधिकारी शामिल हैं जो रेफरी और सहायक रेफरी बनने की योग्यता रखते हैं। 
विज्ञापन


इसके अनुसार सूची में शामिल सदस्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में रेफरी का काम करने के लिए पात्र है तथा जिस वर्ष के लिए उन्हें सूचीबद्ध किया गया है, उस वर्ष वे अपनी पोशाक पर फीफा बैज लगाने के भी हकदार हैं। फीफा सदस्य देशों द्वारा भेजे गए नामांकनों के आधार पर वार्षिक सूची तैयार की गई और अधिकारियों को फिटनेस परीक्षण में सफल होना होता है। 

भारत से चयन किए गए 18 रेफरी की सूची में से चार महिलाएं (दो रेफरी और दो सहायक रेफरी) और 14 पुरुष (छह रेफरी और आठ सहायक रेफरी) शामिल हैं। चयनित भारतीय अधिकारियों की सूची इस प्रकार है।
  • पुरुष रेफरी : तेजस नागवेनकर, श्रीकृष्ण कोयंबटूर रामास्वामी, रोवन अरुमुघन, क्रिस्टल जॉन, प्रांजल बनर्जी, वेंकटेश रामचंद्रन। 
  • पुरुष सहायक रेफरी : सुमंत दत्ता, एंटनी अब्राहम, टोनी जोसेफ लुइस, वैरामुथु परशुरामन, समर पाल, कैनेडी सपम, अरुण शशिधरन पिल्लई, असित कुमार सरकार। 
  • महिला रेफरी : रंजीता देवी टेकचम, कनिका बर्मन। 
  • महिला सहायक रेफरी : उवेना फर्नांडीस, रियोहलंग धर।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें