फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीके मोहन बागान की निगाह चौथे खिताब पर: ISL के फाइनल में आज मुंबई सिटी से सामना

Sat, 13 Mar 2021 10:02 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ISL - फोटो : pti
विज्ञापन

एटीके मोहन बागान की टीम शनिवार को जब इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के फाइनल में मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी निगाह चौथे खिताब पर होगी। एटीके मोहन बागान का यह विलय के बाद पहला जबकि कुल चौथा फाइनल है। वह खिताबी मुकाबले में कभी हारी नहीं है।

विज्ञापन


वहीं मुंबई पहली बार फाइनल में पहुंची और वह अपनी पहली ट्रॉफी उठाने की कोशिश करेगी। पूरे सत्र में दोनों टीमों ने 12 मैच जीते और चार हारे। लीग मुकाबलों में मुंबई की टीम दोनों मैचों में एटीके मोहन बागान पर भरी पड़ी है। मुंबई ने इसके साथ ही लीग तालिका में शीर्ष पर रहने के कारण एशियाई चैंपियंस लीग का स्थान भी हासिल कर लिया है।

एटीके मोहन बागान के रॉय कृष्णा और मुंबई के इगोर एंगुलो के बीच भी कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। दोनों खिलाड़ी गोल्डन बूट की दौड़ में 14-14 गोल के साथ शीर्ष पर हैं। फिजी के रॉय कृष्णा ने हालांकि मैदान पर अधिक समय बिताया है। गोल्डन ग्लव पुरस्कार की दौड़ में मुंबई के अमरिंदर सिंह और बागान के अरिंदम भट्टाचार्या है। दोनों ने 10 मैचों में अपनी-अपनी टीम के खिलाफ कोई गोल नहीं होने दिए। इस मामले में हालांकि कम गोल के कारण अरिंदम का दावा ज्यादा मजबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें