फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup: आज अपने छठे विश्व कप में खेलने उतरेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, एक गोल दाग कर रच देंगे इतिहास

Wed, 17 Jun 2026 03:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुआस्टन

सार

पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो फीफा विश्व कप में आज खेलने उतरेंगे। कायलियन एमबाप्पे और लियोनल मेसी ने तो विश्व कप की धमाकेदार शुरुआत की है और अब नजरें रोनाल्डो पर हैं जो अपना छठा विश्व कप खेलने उतरेंगे।
विज्ञापन
फीफा विश्व कप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप में नामी गिरामी सितारों के शानदार प्रदर्शन के बीच पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने पहले मैच में कांगो के खिलाफ उतरेंगे तो छठा विश्व कप खेल रहे 41 बरस के इस दिग्गज पर सभी की नजरें होंगी। फ्रांस के कायलियन एमबाप्पे और नॉर्वे के एर्लिंग नीदरलैंड पहले मैच में दो-दो गोल कर चुके हैं, जबकि अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने हैट्रिक लगाकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोसे के 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
विज्ञापन


रोनाल्डो भी छह विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बनना चाहेंगे। मेसी का भी यह छठा विश्व कप है लेकिन वह 2010 में गोल नहीं कर सके थे। रोनाल्डो ने पिछले सप्ताह टीम की रवानगी से पहले पुर्तगाल में कहा था, हम मैच दर मैच रणनीति बनाएंगे। अच्छी शुरुआत काफी जरूरी है।

पुर्तगाल के लिए जरूरी है रोनाल्डो की फॉर्म 
कतर में 2022 में विश्व कप में सिर्फ एक गोल कर सके रोनाल्डो को दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच के दौरान बाहर बिठाया गया और स्विटजरलैंड के खिलाफ नॉकआउट चरण के मैच में भी वह बेंच पर रहे। वह यूरो चैंपियनशिप 2024 में भी गोल नहीं कर सके थे। उन्होंने हालांकि यूएफा नेशंस लीग में आठ गोल करके पुर्तगाल को खिताब दिलाया जिसमें स्पेन के खिलाफ फाइनल में बराबरी का गोल शामिल है। वहीं अल नासर को पहला सउदी प्रो लीग खिताब भी दिलाया और क्लब के लिए 28 गोल कर चुके हैं।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के लिए विश्व कप खेलने वाली मां बेटे की जोड़ी
टाइलर बिंडन ईरान के खिलाफ विश्व कप के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए मैदान पर उतरे तो उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर इतिहास रच दिया। जेनी बिंडन और टाइलर विश्व कप खेलने वाली मां बेटे की पहली जोड़ी है। जेनी 2004 से 2014 तक न्यूजीलैंड की गोलकीपर थीं और 2007 तथा 2011 महिला विश्व कप के अलावा 2008 और 2012 ओलंपिक खेल चुकी हैं। टाइलर सोमवार को विश्व कप मैच में स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे तो उनके माता-पिता भी दर्शक दीर्घा में मौजूद थे। न्यूजीलैंड ने ईरान से 2-2 से ड्रॉ खेला।

टाइलर के पिता ग्रांट न्यूजीलैंड की वॉलीबॉल टीम के कप्तान रह चुके हैं। टाइलर जब 12 साल के थे तब उनका परिवार कैलिफोर्निया आ गया क्योंकि जेनी को यूसीएलए महिला टीम की सहायक कोच बनाया गया था। विश्व कप खेलने वाले पिता पुत्र की कई जोड़ियां हैं। पराग्वे के खिलाफ जीत में अमेरिका के लिए गोल करने वाले जियो के पिता क्लाउडियो रेना अमेरिका के लिये खेल चुके हैं। नॉर्वे के लिए पहले मैच में दो गोल करने वाले एर्लिंग हालैंड के पिता अल्फ इंजे हालैंड 1994 विश्व कप खेले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें