फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC: ओटीटी पर देखी नडाल की कहानी, मैदान पर बरपा मेसी का कहर; अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक से रचा इतिहास

Wed, 17 Jun 2026 02:59 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

लियोनेल मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ विश्व कप मुकाबले से पहले राफेल नडाल की नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री देखी। इसके बाद उन्होंने हैट्रिक लगाकर मिरोस्लाव क्लोजे के विश्व कप गोल रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
विज्ञापन
लियोनेल मेसी - फोटो : FIFA.COM
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप में अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना के पहले मुकाबले से पहले लियोनेल मेसी ने तैयारी का एक अलग तरीका चुना। 38 वर्षीय स्टार फुटबॉलर ने खुलासा किया कि वह मैच से पहले नेटफ्लिक्स पर राफेल नडाल की डॉक्यूमेंट्री देख रहे थे। इसके बाद उन्होंने मैदान पर हैट्रिक लगाकर विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के मिरोस्लाव क्लोजे के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
विज्ञापन

नडाल की डॉक्यूमेंट्री से जुड़ी मेसी की तैयारी
जिस खिलाड़ी ने अपने करियर में लगभग हर बड़ा खिताब जीत लिया हो, उसके लिए रिकॉर्ड छठे विश्व कप अभियान की शुरुआत का तरीका भी अलग ही हो सकता है। मेसी ने मुकाबले से पहले राफेल नडाल की डॉक्यूमेंट्री देखी और महान टेनिस खिलाड़ी के संघर्ष और जज्बे से प्रेरणा ली।

200वें मैच में दिखा पुराना मेसी
ग्रुप जे के मुकाबले में अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना के लिए अपना 200वां मैच खेलने उतरे मेसी ने उम्र और चोट की चर्चाओं को पीछे छोड़ दिया। वह पूरे मुकाबले में बेहद आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे नजर आए और अपने प्रदर्शन से मैच का रुख बदल दिया।

हैट्रिक के बाद मेसी ने क्या कहा?
रिकॉर्ड की बराबरी करने वाली हैट्रिक के बाद मेसी ने कहा "मुझे बचपन से फुटबॉल खेलना पसंद है और जब मैं अच्छा महसूस करता हूं तो अपना सब कुछ झोंक देता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं राफा नडाल की डॉक्यूमेंट्री देख रहा हूं। मुझे लगता है कि इस मामले में हम दोनों काफी समान हैं। मैं अच्छा महसूस करना चाहता हूं और अगर मैं अच्छी स्थिति में रहूंगा तो खेलता रहूंगा।"

चार साल बाद भी नहीं बदली जीत की भूख
कतर में अपना सबसे बड़ा सपना पूरा करने के चार साल बाद भी मेसी का जुनून कम नहीं हुआ है। उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया जिसने यह साबित कर दिया कि उनके भीतर प्रतिस्पर्धा की भावना अब भी उतनी ही मजबूत है जितनी पहले थी।
विज्ञापन

पहले गोल से शुरू हुआ यादगार शो
मैच के आठवें मिनट में मेसी का एक गोल ऑफसाइड करार दिया गया, लेकिन उन्होंने धैर्य नहीं खोया। 17वें मिनट में उन्होंने बीच मैदान से गेंद संभाली, कुछ खिलाड़ियों को छकाया और बॉक्स के बाहर से बाएं पैर से शानदार शॉट लगाकर गोलकीपर लुका जिदान को मात दी।

दूसरे और तीसरे गोल से रचा इतिहास
60वें मिनट में एलेक्सिस मैक एलिस्टर के शॉट पर गोलकीपर द्वारा छोड़ी गई गेंद पर मेसी ने तेजी से प्रतिक्रिया दी और दाएं पैर से गोल दाग दिया। इसके 16 मिनट बाद मैक एलिस्टर के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए उन्होंने बाएं पैर से शानदार फिनिश किया। यह विश्व कप में उनका 16वां गोल था, जिसके साथ उन्होंने मिरोस्लाव क्लोजे के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। खास बात यह रही कि यह उपलब्धि उन्होंने अपने रिकॉर्ड छठे विश्व कप में हासिल की, ठीक 20 साल बाद जब उन्होंने सर्बिया और मोंटेनेग्रो के खिलाफ विश्व कप में पहला गोल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें