फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC: ईरान ने लिया यू-टर्न, वेल्स के खिलाफ मैच से पहले गाया राष्ट्रगान, इंग्लैंड के खिलाफ किया था विरोध

Fri, 25 Nov 2022 05:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने राष्ट्रगान गाने से मना कर दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ राष्ट्रगान के दौरान ईरान के 11 खिलाड़ी गंभीर मुद्रा में खड़े थे। सभी खिलाड़ी इस दौरान काफी भावुक थे। 
विज्ञापन
ईरान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा वर्ल्ड कप 2022 को कुछ देश खेल से राजनीति का हिस्सा भी बना रहे हैं। ईरान की टीम ने शुक्रवार को वेल्स के खिलाफ मैच में राष्ट्रगान गाया। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद फैन्स भावुक हो गए। कुछ फैन्स की आंखों में आंसू भी थे। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने राष्ट्रगान गाने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ राष्ट्रगान के दौरान ईरान के 11 खिलाड़ी गंभीर मुद्रा में खड़े थे। सभी खिलाड़ी इस दौरान काफी भावुक थे। ईरान के खिलाड़ियों के इस हाव-भाव ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद मेहदी तारेमी ने भी कहा था कि इस घटना के बाद से उन पर सरकार का कोई दबाव नहीं है। हालांकि, अब शुक्रवार को टीम ने राष्ट्रगान गाने का फैसला लिया।
 

दरअसल, ईरान की पूरी टीम ने देश की सरकार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए यह कदम उठाया था। इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले ईरान फुटबॉल टीम के कप्तान अलीरेजा जहानबख्श ने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी मिलकर तय करेंगे कि वह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के समर्थन में राष्ट्रगान गाने से मना करेंगे या नहीं।  ईरान में 16 सितंबर को पुलिस हिरासत में 22 साल की महसा अमिनी की मौत हो गई थी। 

इसके बाद से दो महीने में पूरे ईरान में सरकार का विरोध हो रहा है। कुर्द मूल की 22 वर्षीय ईरानी अमिनी को तेहरान में गिरफ्तार किया गया था। इसके तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। अमिनी पर ईरान के ड्रेस कोड के उल्लंघन का आरोप था। ईरान के ड्रेसकोड में हिजाब अनिवार्य है। इस घटना के बाद ईरान के कुछ खिलाड़ियों ने सरकार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में राष्ट्रगान नहीं गाने और जीत के बाद जश्न नहीं मनाने का फैसला किया था। 

विवादों से घिरा रहा है फीफा वर्ल्ड कप
फीफा विश्व कप 2022 विवादों से घिरा रहा है। डेनमार्क के एक रिपोर्टर को कुछ लोगों ने वीडियो बनाने से रोक दिया था। इस मामले में कतर ने बाद में माफी भी मांगी थी। इसके बाद एक महिला रिपोर्टर लूट का शिकार हुई थी और पुलिस ने उसी रिपोर्टर से पूछा कि दोषी को क्या सजा दी जानी चाहिए। यह मामला भी रिपोर्टर के लिए हैरान करने वाला था।

विज्ञापन

ईरान की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 6-2 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम को फीफा वर्ल्ड कप में बने रहने के लिए वेल्स के खिलाफ किसी भी कीमत पर नहीं हारना था और ऐसा ही हुआ भी। ईरान ने वेल्स को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ-16 में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखी है। वहीं, वेल्स के लिए राह अब कठिन हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें