फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Richarlison Goal: ब्राजील के रिचार्लिसन से इब्राहिमोविच तक, देखें इंटरनेशनल फुटबॉल के टॉप बाइसाइकिल किक गोल

Fri, 25 Nov 2022 03:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

ब्राजील के रिचार्लिसन ने बाइसाइकिल किक पर बेहतरीन गोल दागा। हम आपको अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में टॉप चार बाइसाइकिल किक पर किए गए गोल के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन
रिचार्लिसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील ने गुरुवार को ग्रुप-जी के मुकाबले में सर्बिया को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ब्राजील की टीम अपने ग्रुप में तीन अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। ब्राजील के लिए दोनों गोल रिचार्लिसन ने किए। उन्होंने एक गोल 62वें मिनट और दूसरा गोल 73वें मिनट में किया। 73वें मिनट में उनके द्वारा किए गए गोल ने दुनिया को हैरान कर दिया। उन्होंने बाइसाइकिल किक पर बेहतरीन गोल दागा। हम आपको अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में टॉप चार बाइसाइकिल किक पर किए गए गोल के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन
Trending Videos

1. रिचार्लिसन (ब्राजील vs सर्बिया)



ब्राजील के रिचार्लिसन ने गुरुवार को 73वें मिनट में बाइसाइकिल किक पर गोल कर तहलका मचा दिया। उन्होंने वीनीशियस जूनियर के पास पर बेहतरीन गोल दागा। ऐसा करते ही उन्होंने इतिहास रच दिया। रिचार्लिसन का यह फीफा वर्ल्ड कप में पहला मैच था और अपने वर्ल्ड कप डेब्यू में ही दो गोल दागने वाले वह ब्राजील के दूसरे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले नेमार ने 2014 में ऐसा किया था। ब्राजील ने यह मैच 2-0 से अपने नाम किया।

2. शकीरी (स्विटजरलैंड vs पोलैंड)



स्विटजरलैंड के स्टार फॉरवर्ड जेरदान शकीरी ने 2016 यूरो कप में पोलैंड के खिलाफ बाइसाइकिल किक पर बेहतरीन गोल दागा था। यह यूरो कप का प्री-क्वार्टरफाइनल मैच था। इसे यूरो कप के इतिहास के बेहतरीन गोल में से एक माना जाता है। दरअसल, स्विटजरलैंड की टीम उस वक्त पोलैंड से पीछे चल रही थी। पोलैंड के जाकुब ने 39वें मिनट में ही गोल दागा था। शकीरी ने 82वें मिनट में बाइसाइकिल किक पर गोल दागा और अपनी टीम को बराबरी दिलाई। हालांकि, मैच पेनल्टी शूटआउट में गया और पोलैंड ने 5-4 से जीत हासिल की।

3. इब्राहिमोविच (स्वीडन vs इंग्लैंड)



स्वीडन के पूर्व कप्तान ज्लातान इब्राहिमोविच ने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच में बाइसाइकिल किक पर बेहतरीन गोल दागा था। दरअसल, उस मैच में इब्राहिमोविच पहले ही हैट्रिक गोल दाग चुके थे। इसके बाद आखिरी के कुछ मिनटों में इंग्लैंड के गोलकीपर ने स्वीडन के शॉट अटेम्प्ट पर गेंद को दूर धकेला। वहां इब्राहिमोविच मौजूद थे। लगभग 30 यार्ड की दूरी से इब्राहिमोविच ने हवा में उड़ते हुए बाइसाइकिल किक पर गोल दागा। इस गोल को दुनिया के बेहतरीन गोल में से एक माना जाता है। स्वीडन ने यह मैच 4-2 से अपने नाम किया था। 
विज्ञापन

4. क्लॉस फिश्चर (वेस्ट जर्मनी vs स्विटजरलैंड)



क्लॉस फिश्चर को दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में बाइसाइकिल किक से कई गोल दागे। हालांकि, 1977 में उनके द्वारा किया गोल अब तक का बेस्ट है। इसे जर्मनी में गोल ऑफ द सेंचुरी की उपाधि भी दी गई थी। 1977 में वेस्ट जर्मनी बनाम स्विटजरलैंड फ्रेंडली फुटबॉल मैच में क्लॉस फिश्चर ने बाइसाइकिल किक पर बेहतरीन गोल दागा था। जब क्लॉस 66 वर्ष के हुए तो उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान भी बाइसाइकिल किक मार कर दिखाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें