फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC 2022: विवाद में फंसे इंग्लैंड फैंस, वेल्स समर्थकों के साथ मारपीट, कुर्सियां फेंकी, जमकर चलाए लात-घूंसे

Sun, 27 Nov 2022 02:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

फीफा विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के फैंस एक बार फिर विवादों में आ चुके हैं। इस बार इंग्लैंड और वेल्स के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इससे पहले भी कतर का कानून तोड़ने की वजह से इंग्लैंड के फैंस विवादों में रहे हैं। 
 
विज्ञापन
झड़प के दौरान इंग्लैंड और वेल्स के फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप 2022 में फिलहाल लीग स्तर के मैच जारी हैं और इंग्लैंड के फैंस लगातार विवादों में आ रहे हैं। पहले इंग्लैंड के फैंस ने कपड़ो को लेकर कतर का नियम तोड़ा था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब इंग्लैंड और वेल्स के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान स्टेडियम में खूब लात-घूसे चले। फैंस ने एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां भी फेंकी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इंग्लैंड के फैंस के मजे ले रहे हैं। 
विज्ञापन


इंग्लैंड के फैंस मैच के दौरान अपने आक्रामक रवैये के लिए बदनाम हैं। इससे पहले भी कई बार फुटबॉल मैच के दौरान इंग्लैंड के फैंस विपक्षी टीम के समर्थकों और पुलिस के साथ भी मारपीट कर चुके हैं। इसी वजह से नया विवाद सामने आने के बाद उनका मजाक बनाया जा रहा है। हालाकिं, फीफा विश्व कप 2022 में यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले मैक्सिको के फैंस ने मेसी को गाली दी थी और मेसी के फैंस ने उनकी जमकर धुलाई की थी। 

विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या?
एक मिनट 46 सेकेंड के वीडियो में इंग्लैंड के दर्शक नशे में दिख रहे हैं। वह वेल्स के समर्थकों के साथ लड़ रहे हैं। इस दौरान उनके हाथ में कुर्सी, बॉटल जो भी आया उसी से एक दूसरे को धोया। यह वीडियो एक जेब्रा क्रासिंग का दिख रहा है। वीडियो शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है, जिस दिन इंग्लैंड ने अपना दूसरा मैच खेल था। अमेरिका और इंग्लैंड का यह मुकाबला ड्रॉ रहा था। कोई भी टीम इस मैच में गोल नहीं कर पाई थी। 

इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच ईरान के खिलाफ 6-2 के अंतर से जीता था। दूसरा मैच अमेरिका के साथ ड्रॉ खेलने के बाद यह टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की रेस में बनी हुई है। खास बात यह है कि इंग्लैंड को अपना तीसरा मैच वेल्स के खिलाफ ही खेलना है। ऐसे में दोनों टीमों के फैंस एक बार फिर आपस में उलझ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें