फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC: शतरंज की चाल और दांव पर ट्रॉफी, आखिरी वर्ल्ड कप से पहले मेसी-रोनाल्डो ने शेयर की आइकॉनिक तस्वीर

Sun, 20 Nov 2022 01:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

वर्ल्ड कप से पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने इसे आइकॉनिक तस्वीर करार दिया है। साथ ही इसे 'पिक्चर ऑफ द सेंचुरी' (इस सदी की सबसे शानदार तस्वीर) भी कहा है।
विज्ञापन
मेसी और रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा वर्ल्ड कप का आज आगाज होने जा रहा है। पहले मैच में आज मेजबान कतर और इक्वाडोर की टीमें आमने-सामने होंगी। इस साल टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार-चार के आठ ग्रुप में बांटा गया है। हालांकि, सबकी नजरें इस साल लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल पर होगा। इन दोनों का यह आखिरी विश्व कप माना जा रहा है। ऐसे में इस सदी के ये दो महान फुटबॉलर्स अपनी-अपनी टीम को चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे। रोनाल्डो और मेसी दोनों ने ही कोई विश्व कप खिताब नहीं जीता है।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने इसे आइकॉनिक तस्वीर करार दिया है। साथ ही इसे 'पिक्चर ऑफ द सेंचुरी' (इस सदी की सबसे शानदार तस्वीर) भी कहा है। दरअसल, इस तस्वीर में मेसी और रोनाल्डो शतरंज खेलते दिख रहे हैं और यह सोच रहे हैं कि उनकी अगली चाल क्या होगी। इस तस्वीर को रोनाल्डो और मेसी ने भी शेयर किया है। 


रोनाल्डो और मेसी दोनों ने इसके कैप्शन में लिखा- जीत मन की स्थिति है। दोनों पोस्ट को मिलाकर चार करोड़ से ज्यादा लोग तस्वीर को लाइक कर चुके हैं। फैन्स इस तस्वीर को खूब शेयर कर रहे हैं। दोनों का यह आखिरी विश्व कप है। मेसी ने इसकी पुष्टि कर दी है, लेकिन रोनाल्डो ने संन्यास को लेकर कोई बात नहीं कही है। एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि यह तस्वीर बता रही है कि इस साल फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल अर्जेंटीना और पुर्तगाल के बीच खेला जाएगा।


विज्ञापन

मेसी विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। यह उनका पांचवां विश्व कप है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 19 मैच खेले हैं और छह गोल दागे हैं। वहीं, रोनाल्डो का भी यह पांचवां वर्ल्ड कप है। उन्होंने अब तक 17 मैचों में सात गोल दागे हैं। तीन गोल करने के साथ ही रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बनेंगे। वहीं, एक गोल करने के साथ ही रोनाल्डो पांच अलग-अलग विश्वकप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें