लाइव कमेंट्री
फुल टाइम - रूस ने सऊदी अरब को 5-0 से हराया। रूस की तरफ से डेनिस चेरीशेव ने सर्वाधिक दो गोल दागे। गाजिन्स्की, जियूबा और गोलवोलिन ने एक-एक गोल किया।
90+5 मिनटः रूस तो रूकने का नाम ही नहीं ले रही। मैच में एकमात्र पीला कार्ड हासिल करने वाले एलेक्सेंडर गोलवोलिन ने फ्री-किक पर शानदार गोल किया।
90+1 मिनटः डेनिस चेरीशेव ने मैच में दूसरा गोल दागा और रूस की बढ़त 4-0 की।
88 मिनटः रूस के एलेक्सेंडर गोलवोलिन को फीफा विश्व कप 2018 का पहला येलो कार्ड दिखाया गया। उद्घाटन मैच में हमें पीला कार्ड देखने को नहीं मिला था। मगर गोलवोलिन द्वारा किए गए लगातार फाउल ने उन्हें फंसा दिया।
85 मिनटः सऊदी अरब ने तीसरा बदलाव किया। मोहम्मद अल-साहलावी की जगह मुहम्मद असिरि को मौका दिया गया।
82 मिनटः यह कहना गलत नहीं होगा कि सऊदी अरब की हार तय हो चुकी है। रूस ने अपने पहले मुकाबले में जोरदार शुरुआत की। दोनों ही टीमों का खेल उच्च स्तर का नहीं दिखा, लेकिन मेजबान टीम ने तुलनात्मक अच्छा प्रदर्शन किया।
72 मिनटः सऊदी अरब के हाथों से मैच फिसलता जा रहा है और ऐसे में उसने दूसरा बदलाव किया है। याहया अल-शेहरी की जगह हतन बाहबीर को मौका दिया गया है।
71 मिनटः एक मिनट पहले ही रूस के कोच ने एलेक्सेंडर गोलोविन की जगह आर्टेम जियूबा को मौका दिया और उन्होंने इसे दोनों हाथों से लपका व अपने पहले ही टच में शानदार गोल किया। रूस की बढ़त 3-0 हुई। आर्टेम ने पहले ही टच में कमाल करके रूस की बढ़त 3-0 कर दी। जोबनीन ने दाएं फ्लैंक से अच्छा क्रॉस किया और जियूबा ने कोई गलती नहीं की। आठ यार्ड की दूरी से जियूबा ने शानदार हेडर जमाया और दाएं ओर जाली में गेंद भेदी। शानदार फिनिश कहना गलत नहीं होगा।
68 मिनटः सऊदी अरब को फिर लगता झटका। अल मेओफ ने स्मोलोव से गेंद छीनकर रूस को गोल करने से रोका। सऊदी के गोलकीपर ने अच्छा बचाव किया।
64 मिनटः सऊदी अरब और रूस ने किए बदलाव। सऊदी ने पहला जबकि रूस ने मैच में दूसरा बदलाव किया। रूस ने सेमडोव की जगह कुजीएव को खेलने का मौका दिया जबकि सऊदी अरब ने ओटायफ की जगह फहद को शामिल किया। पहले हाफ की तुलना में अब तक दूसरे हाफ में तेजी देखने को नहीं मिली है।
58 मिनटः सऊदी अरब ने आक्रमण तेज किया। अल जासिम ने गेंद को पेनल्टी एरिया में पास किया, लेकिन सलमान अल फराज का हेडर कुछ कमाल नहीं कर सका। रूस के गोलकीपर इगोर अकिनफीव को गेंद रोकने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ी।
52 मिनटः
गोलोविन ने 20 यार्ड की दूरी से किक जमाई, लेकिन यह गोल पोस्ट के ऊपर से गई। सऊदी अरब का गेंद पर अच्छे से कब्जा नहीं देखने को मिल रहा है।
48 मिनटः गोलोविन ने गेंद को स्मोलोव के पीछे से क्रॉस करने की लेकिन गेंद आगे निकल गई।
48 मिनटः दूसरे हाफ की शुरुआत काफी धीमी रही।
दूसरे हाफ की शुरुआत
हाफ टाइमः रूस 2-0 की बढ़त पर, गाजिन्स्की (12') और चेरीशेव (43') ने दागे गोल
43 मिनटः स्थानापन्न खिलाड़ी चेरीशेव ने दागा शानदार गोल। यह चेरीशेव के अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल भी है। उन्होंने अपने 12वें मैच में यह कमाल किया। चेरीशेव ने सऊदी अरब के तीन डिफेंडरों को छकाया और फिर करीब 12 यार्ड की दूरी से शानदार गोल दागा। चेरीशेव के सामने सऊदी अरब के दो डिफेंडरों ने डाइव भी लगाई, लेकिन स्थानापन्न खिलाड़ी उन्हें छकाने में कामयाब रहे और रूस की बढ़त को दोगुनी कर दिया।
36 मिनटः ओसामा हॉसावी ने सऊदी अरब को सुरक्षित किया। उन्होंने रूस के फ्योडोर स्मोलोव को गोल के नजदीक रोका। हालांकि, रूस ने पेनल्टी की मांग की, लेकिन इस अपील को नकार दिया गया।
34 मिनटः रूस को तो घरेलू दर्शकों का समर्थन हासिल है ही, साथ ही साथ सऊदी अरब के फैंस भी मैदान पर भारी मात्रा में देखने को मिले। यह मैच हर पल रोमांच बढ़ाता जा रहा है।
32 मिनटः रूस के खिलाड़ी सऊदी अरब की फौज को अपनी डी में दाखिल नहीं होने दे रहे हैं। रूस की रक्षापंक्ति बहुत सूझबूझ के साथ विरोधी टीम के खिलाड़ियों को परेशान कर रही है।
28 मिनटः सऊदी अरब ने आक्रमण किया। सलेम अल डॉसारी ने जोरदार किक जमाई, लेकिन गेंद गोलपोस्ट के ऊपर से स्टैंड्स में गई। सऊदी अरब को पहले गोल की तलाश।
22 मिनटः रूस के जागोएव को हेमस्ट्रिंग में चोट के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। ऐसा लगता है कि वह वर्ल्ड कप में आगे नहीं खेल पाएंगे। रूस को 23वें मिनट में पहला बदलाव करना पड़ा। एलन जागोएव की जगह विलारियल क्लब के डेनिस चेरीशेव को खेलने का मौका मिला है।
21 मिनटः सऊदी अरब को एक के बाद एक लगातार दो कॉर्नर किक मिले। पहले मौका मोहम्मद से छूटा। दूसरे मौके में भी सऊदी अरब गोल करने का मौका गंवा बैठा।